Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्मी चीफ बोले- रातोंरात नहीं बदल जाएंगे भारत-पाकिस्तान के रिश्ते
    Breaking News

    आर्मी चीफ बोले- रातोंरात नहीं बदल जाएंगे भारत-पाकिस्तान के रिश्ते

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे आर्मी चीफ ने कहा कि सफल और सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए आर्मी द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं, लेकिन यात्रा पर अंतिम फैसला नागरिक प्रशासन द्वारा लिया जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को 100 दिन पूरे होने के अवसर आर्मी चीफ ने कहा, “फरवरी के अंत में पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी. अभी भी सीजफायर जारी है और इसे बरकरार रखने का जिम्मा पाकिस्तान पर है. हम भी सीजफायर जारी रखना चाहते हैं, जब तक वे चाहते हैं.”

    हालांकि जनरल नरवणे यह भी कहा कि सीमा पार आतंकी ठिकाने और आतंकियों की उपस्थिति बदस्तूर जारी है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों से अविश्वास की स्थिति है और ऐसी स्थिति में रातों रात बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती. आर्मी चीफ ने कहा, “अगर सीजफायर का अक्षरशः पालन किया जाता है और पाकिस्तान आतंकियों को बढ़ावा नहीं देता है. भारत में परेशानियों खड़ी नहीं करता है, तो ऐसी स्थिति में छोटे-छोटे कदमों के जरिए दोनों देशों के बीच निश्चित तौर पर विश्वास बहाली हो सकती है.”
    उन्होंने कहा कि सीजफायर जारी है, लेकिन हमारी तरफ से अपनी तैयारियों में ढील नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा, “एलओसी के पार से किसी भी तरह की गतिविधियों से निपटने के लिए हमारी सीआई (काउंटर इन्सर्जेंसी) ग्रिड सक्रिय है. हमारे पास दुर्गम इलाकों में काउंटर टेररिज्म ग्रिड भी है और जवानों की तैनाती गतिशील है और परिस्थितियों के अनुसार खतरे को भांपते हुए एक्शन लेने को स्वतंत्र है.”

    आर्मी चीफ ने कहा कि जवानों की तैनाती को लेकर समय-समय पर समीक्षा होती है और अगर परिस्थितियां इजाजत देती हैं तो कुछ जवानों को सक्रिय तैनाती से हटाकर रियर इलाकों में तैनात किया जा सकता है. हालांकि सभी जवानों को एक साथ नहीं हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आर्मी की भूमिका हिंसा के स्तर को कम करने की है, ताकि नागरिक प्रशासन और स्थानीय सिक्योरिटी फोर्स जम्मू और कश्मीर के साथ क्षेत्र के विकास पर फोकस कर सके.जनरल नरवणे ने कहा, “हमारा अंतिम उद्देश्य हिंसा में कमी लाना है, ताकि शांति और विकास का माहौल स्थापित हो. मुझे सभी कमांडरों ने जमीनी हकीकत की जानकारी दी है. एलओसी हो या दुर्गम इलाके, सभी जगहों पर हालात सामान्य हैं. मुझे खुशी है कि सभी मानकों पर हालात सामान्य हो रहे हैं और इनमें तेजी से सुधार हुआ है. आतंकी घटनाओं के बहुत कम मामले सामने आए हैं. पत्थरबाजी का शायद ही कोई केस आया हो.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिल्खा सिंह PGIMER अस्पताल के ICU में भर्ती, ऑक्सीजन लेवल गिरा
    Next Article बदलापुर में गैस के रिसाव से हड़कंप, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.