Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस महासचिव प्रियंका लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, पार्टी सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी गई है. जनवरी में प्रियंका गांधी को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस महासचिव का पद दिया गया था, साथ ही पार्टी अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था. प्रियंका के अलावा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई थी. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, साथ ही वह चुनावी रैलियां भी नहीं करेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद पार्टी के लिए रैलियां करने और भाषण देने की जिम्मेदारी ले रखी है. ऐसे में प्रियंका उनके साथ प्रचार में शामिल जरूर हो सकती हैं. कांग्रेस में प्रियंका की एंट्री के बाद राहुल ने कहा था कि उन्हें यूपी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके बाद प्रियंका और राहुल ने लखनऊ में एक रोड शो भी किया था. कांग्रेस में शामिल होने के बाद से प्रियंका ने सार्वजनिक मंच पर अब तक कोई भाषण नहीं दिया है. लखनऊ के रोड शो से लेकर पार्टी कार्यलय में भाषण का जिम्मा भी राहुल गांधी ने ही संभाला था. हालांकि प्रियंका दिल्ली से लेकर यूपी तक ताबड़तोड़ बैठकें जरूर कर रही हैं.

    इसी कड़ी में पिछले महीने उन्होंने तीन दिन लखनऊ में गुजारे और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकों में हिस्सा भी लिया था. पार्टी के रुख से साफ है कि प्रियंका पर्दे के पीछे रहकर ही कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी. कांग्रेस की सूत्रों की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का चुनाव न लड़ना भी लगभग तय है. पंजाब के अमृतसर से मनमोहन सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाने की खबरें आईं थीं, हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइन्स राष्ट्र संवाद
    Next Article अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह!

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.