Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रवाती तूफान यास का कहर: ओडिशा में सड़कें टूटी, चेकपोस्ट हवा में उड़े, बंगाल, झारखंड में भारी बारिश
    Breaking News ओड़िशा झारखंड

    चक्रवाती तूफान यास का कहर: ओडिशा में सड़कें टूटी, चेकपोस्ट हवा में उड़े, बंगाल, झारखंड में भारी बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चक्रवाती तूफान यास ने लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब यह कमजोर पड़कर बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान से गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. इसके प्रभाव से ओडिशा, बंगाल और झारखंड में तेज बारिश हो रही है. ओडिशा के बालासोर के तटीय इलाकों में हुआ लैंडफॉल. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान जिसके प्रभाव से झारखंड में 26 और 27 मई को भारी बारिश होगी. बिहार और यूपी में भी 27 मई को बारिश होगी. ओडिशा और बंगाल के मछुआरों को समुद्र में अभी ना जाने की सलाह दी गयी है क्योंकि दो-तीन मीटर ऊंचाई की समुद्री लहरें उठ रही हैं. चक्रवाती तूफान ने भयंकर तबाही की है, जिसके बाद एनडीआरएफ और फायर टीम बचाव कार्य में जुट गयी है. कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गये हैं और रोड जाम है, इन पेड़ों को सड़क से हटाने का काम जारी है. लैंडफाल के वक्त समुद्र का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यास तूफान ने उनके राज्य में एक करोड़ लोगों को प्रभावित किया है और लगभग तीन लाख मकान टूट गये हैं. वे 28 तारीख को मेदिनापुर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी. लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो गयी है, लेकिन तेज बारिश जारी है जिसके कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है. ओडिशा के भद्रक जिले में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें टूट गयी हैं, जिसे ठीक करने का काम जारी है.

    लैंडफॉल के कारण कई नाव और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं. बंगाल ओडिशा की सीमा पर हवाओं ने चेकपोस्ट की बैरिकैडिंग को उड़ा दिया. इस दौरान 130-140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. कई जगहों पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जानी वाली टी20 सीरीज रद्द
    Next Article बंदिशों के साथ एक जून से अनलॉक होगा मध्यप्रदेश, लागू रहेगी धारा 144

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.