Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव: 249 सीटों वाले इन पांच राज्यों का जनादेश तय करेगा देश का भविष्य
    Breaking News

    लोकसभा चुनाव: 249 सीटों वाले इन पांच राज्यों का जनादेश तय करेगा देश का भविष्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे
    देश में 543 लोकसभा सीटें, पांच राज्यों के दायरे में 249 सीटें
    सीटों की संख्या और राजनीतिक दृष्टि से अहम हैं ये पांच राज्य
    पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का असर पूरे देश की राजनीति पर
    एक लंबे इंतजार के बाद रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखें तय हो गईं। इस बार देश में सात चरणों में मतदान हो रहे हैं। 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई, इन सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी और देश में नई सरकार तय हो जाएगी।
    देश की सभी 543 सीटों पर हार-जीत अहम होती है, लेकिन पांच ऐसे राज्य हैं, जहां के चुनाव परिणाम देश का ताज-ओ-तख्त तय करते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल है। 249 लोकसभा सीटें कवर करने वाले ये राज्य लोकसभा सीटों की संख्या की दृष्टि से भी अहम हैं और राजनीतिक दृष्टि से भी।

    आइए जानतें हैं लोकसभा चुनाव में इन पांच राज्यों की भूमिका कैसे महत्वपूर्ण है और कैसे इन राज्यों का जनादेश देश का भविष्य तय करेगा!

    उत्तर प्रदेश: दिल्ली की गद्दी का रास्ता यहां से होकर जाता है

    सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर हर राजनीतिक दल की नजर रहती है। कहा जाता है कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बीच एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की थी। 80 में से 71 सीटें भाजपा ने जीती थी। सपा ने 5 सीटें, जबकि बसपा जैसी बड़ी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया था।

    इस बार यहां का समीकरण बिल्कुल ही अलग है। एनडीए के विरोध में 10 मार्च तक की स्थिति के अनुसार कांग्रेस अलग लड़ रही है, जबकि सपा और बसपा ने यहां हाथ मिला लिया है, राष्ट्रीय लोक दल भी उसके साथ है। सपा यहां 37 सीटों पर बसपा 38 सीटों पर और रालोद यहां तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

    अमेठी और रायबरेली सीटें इस गठबंधन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए छोड़ दी है और इसी आधार पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सार्वजनिक मंचों से कहते फिर रहे हैं कि इस महागठबंधन में कांग्रेस भी उनके साथ है। भाजपा के लिए यहां मुश्किलें खड़ी हो सकती है, हालांकि विपक्ष का स्पष्ट तौर पर एकजुट न होना भाजपा को फायदा पहुंचा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइन्स राष्ट्र संवाद
    Next Article मुठभेड़ में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी सज्जाद

    Related Posts

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    April 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.