Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेकार जानकर फेंके गए लॉटरी टिकट पर निकला 7.25 करोड़ रुपये का इनाम
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बेकार जानकर फेंके गए लॉटरी टिकट पर निकला 7.25 करोड़ रुपये का इनाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयॉर्क. अमेरिका के मैसाचुसेट्स से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। एक महिला ने जिस लॉटरी टिकट को बेकार समझकर फेंक दिया था, उसपर करोड़ों का इनाम निकला, और फिर स्टोर के मालिकों ने महिला को वह टिकट लौटा दिया। बता दें कि ली रोज फिएगा नाम की इस महिला ने मैसाचुसेट्स स्टेट लॉटरी में 10 लाख डॉलर (लगभग 7.27 करोड़ रुपये) का इनाम जीता था। हालांकि उन्होंने अपने लॉटरी टिकट को यह समझकर फेंक दिया था कि उसपर उन्हें कोई इनाम नहीं मिला है।भारतीय मूल के अभि शाह, जिनका परिवार साउथविक में लकी स्टॉप स्टोर चलाता है, ने बताया कि फिएगा ने स्टोर के अंदर ही टिकट को स्क्रैच किया और उसे उनकी मां को थमा दिया। फिएगा ने शाह की मां से कहा कि वह उस टिकट को फेंक दे। 10 दिन बाद शाह ने एक-एक कर बेकार लॉटरी टिकट्स को एक बार फिर चेक करना शुरू किया, और उन्होंने पाया कि फिएगा ने अपने लॉटरी टिकट को पूरी तरह स्क्रैच नहीं किया है। जब उन्होंने टिकट को सही से स्क्रैच किया तो पाया कि उसपर तो 10 मिलियन डॉलर का इनाम है।
    अभि शाह के पिता मौनीष ने कहा, ‘हम दो रातों तक सो नहीं पाए। अभि ने फिर अपने दादा-दादी, जो कि भारत मे रहते हैं, को फोन किया। उन्होंने कहा कि फिएगा को लॉटरी का वह टिकट लौटा दें और वह पैसे हमें नहीं चाहिए।’ अभि शाह ने कहा कि इसके बाद उन्होंने फिएगा को इसके बारे में जानकारी दी। मौनीष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘वह जैसे ही स्टोर के अंदर आई और मैंने उसे उसका लॉटरी टिकट दिया, वह इमोशनल हो गई और बच्चों की तरह रोने लगी।’ मौनीष ने कहा कि वह कुछ देर के लिए स्टोर की जमीन पर ही बैठ गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना की वजह से पूरी दुनिया संकट में, इस मुश्किल वक्त में बुद्ध के आदर्शों पर चलना जरूरी: पीएम मोदी
    Next Article ईंट ढोने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता को बनाया जाएगा कोच

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.