Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल और ओडिशा में दिख रहा यास का असर, तेज हवाओं संग बारिश, कई जगह पेड़ टूटे, एक की मौत
    Breaking News ओड़िशा झारखंड

    बंगाल और ओडिशा में दिख रहा यास का असर, तेज हवाओं संग बारिश, कई जगह पेड़ टूटे, एक की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. चक्रवात यास बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवात ‘यास’ कुछ ही घंटों में पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के समुद्र तटीय इलाकों में टकराने वाला है. अगले कुछ घंटों में तूफान यास के तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है, जिसके बाद वह बंगाल और ओडिशा में पहुंचा. जिसका असर भी बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल में जैसे ही चक्रवात यास लैंडफॉल के करीब पहुंचा है, पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में समुद्र में हलचल बहुत तेज हो गई है. चक्रवात यास के लैंडफॉल से पहले ओडिशाल के भद्रक जिले में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं.

    ओडिशा के क्योंझर में एक व्यक्ति की मौत

    ओडिशा के क्योंझर जिले के आनंदपुर में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिल रही है. बताया जा रहा है कि आज तड़के पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. यह व्यक्ति अपने गोशाला में जाकर गायों को देख कर रहा था. पेड़ के गिरने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई.

    धामरा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

    ओडिशा के भद्रक ज़िले के धामरा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. भीषण चक्रवाती तूफान आज दोपहर तक 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ लैंडफॉल होने की उम्मीद है.

    चक्रवात यास का कहर शुरू हो गया है. ओडिशा में समुद्र तट से लगा हुआ सबसे नजदीकी गांव चूड़ामणि हैं, जहां 57 घरों वाला ये गांव पूरी तरह पानी में डूब चुका है. जल स्तर बढ़ता देख लोगों ने स्वयं ही सरकार द्वारा निश्चित आश्रय स्थल में शरण ले ली है. अभी तक किसी भी जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं है.

    मौसम विभाग का कहना है कि बहुत भीषण चक्रवाती तूफान के आज दोपहर तक 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा तेज होकर 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल बनाने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘यास’ धामरा के पूर्व में 40 किमी और बालासोर के 90 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है, जो उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों को धामरा के उत्तर में और बालासोर के दक्षिण में दोपहर के आसपास 130-140 किमी प्रति घंटे ओडिशा तट को पार करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजासूसी से लेकर हिफाज़त तक हर काम कर चुके हैं CBI के नए प्रमुख
    Next Article कोरोना की वजह से पूरी दुनिया संकट में, इस मुश्किल वक्त में बुद्ध के आदर्शों पर चलना जरूरी: पीएम मोदी

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.