Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए अपने बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में विद्युत अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए अपने बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में विद्युत अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2021Updated:May 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए अपने बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में विद्युत अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की। विगत कई दिनों से जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के सरकारी इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहने को लेकर यह बैठक बुलायी गयी थी। आंधी और पानी आते ही इन क्षेत्रों की बिजली काट दी जाती है। ऐसा नहीं हो उसका उपाय करने के लिए विधायक द्वरा विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिया गया। बैठक में चक्रवती तूफान यास के कारण दो एक दिनों बाद भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना के मद्देनजर इन क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति कैसे सुरक्षित रहे इस बारे में चर्चा हुई।

    विधायक श्री राय ने कहा कि पावर ग्रिड से पावर सब स्टेशन और पावर सब स्टेशन से ट्रांसफाॅर्मर तक बिजली की आपूर्ति में कहीं कोई बाधा है तो उसे विद्युत अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता शीघ्र दूर करेंगे। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब 10 ट्रांसफाॅर्मर ऐसे हैं जिनसे बिजली के 3 तार निकालने के लिए जगह नहीं मिल रहा है। इस कारण इन्हें जोड़ने वाली लाइन ओवर लोडेड हो जाता है और बिजली का भार वाहन क्षमता अधिक होने से लाइन में खराबी आ जाती है। इसके लिए सरकार से कतिपय आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति जरूरी है।

    गोलमुरी पावर ग्रिड में 50 एमवीए का पावर ट्रांसफाॅर्मर काफी दिनों से खराब है, जिसके कारण कठिनाई हो रही है। श्री राय ने बैठक में से ही प्रबंध निदेशक संचारण श्री के के वर्मा से दूरभाष पर इस बारे में बात किया। श्री वर्मा ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द गोलमुरी पावर ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करा दिया जाएगा।

    श्री राय ने विद्युत विभाग के अधिकारियो ंको कहा कि हमारी चिंता ट्रांसफाॅर्मर से लोगों के घरों तक बिजली का तार ले जाने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की है और यदि कहीं बिजली की आपूर्ति बाधित होती है तो इसे अतिशीघ्र ठीक करने की है। बैठक में यह बात उभर कर आई कि नीचले स्तर पर मानव बल की कमी है। जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में बिजली के 21 फीडर में 6 सरकारी लाइन मैन हैं। बाकी की व्यवस्था आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही है। ट्रांसफाॅर्मर पोल, केबुल, कंडक्टर, एबी स्वीच, असेंबली बोर्ड आदि की आपूर्ति राज्य सरकार के द्वारा शीघ्र होने की उम्मीद है।

    श्री राय ने अधीक्षण अभियंता ओर कार्यपालक अभियंता से कहा कि जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के बिजली के लोड का आकलन नये सिरे से करायें और ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहाँ अक्सर लाइन में खराबी आती रहती है। जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में विनोवा भावे आश्रम-2 में अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि वे शीघ्र इस कमी को दूर करेंगे तथा भक्तिनगर, मनीफीट आदि के साथ ही गोविंदपुर सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति होने वाले स्थलों में भी बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुष्ठ आश्रम में रहने वाले एटीन प्लस को मिले वैक्सीन: कुलवंत सिंह बंटी
    Next Article कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में नियंत्रण के बाद आयोजित की जाए परीक्षा: मुख्यमंत्री

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.