Jamtara: बागडेहरी थाना क्षेत्र के दलचक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला को चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सक अंकिता सिंह ने घायल महिला आन्ना मंडल 35 वर्ष को बेहतर चिकित्सा के लिए उच्चतर संस्थान रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जमीन मामले को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था। गुरुवार देर शाम कहासुनी से शुरू हुआ |विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट व रोड़ेबाजी तक पहुंच गयी। इससे आन्ना मंडल बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बागडेहरी पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया|दोनों पक्षों द्वारा आवेदन देकर बागडेहरी थाने में मामला दर्ज कराया गया| इस संबंध में थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव ने कहा दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है| आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 13/21 और 14/21 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है| मामले की छानबीन की जा रही है|

