Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आज नाला एवं फतेहपुर प्रखंड में चेक पोस्ट, सैंपल टेस्टिंग सेंटर एवं टीकाकरण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आज नाला एवं फतेहपुर प्रखंड में चेक पोस्ट, सैंपल टेस्टिंग सेंटर एवं टीकाकरण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 19, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने आज नाला एवं फतेहपुर प्रखंड में चेक पोस्ट, सैंपल टेस्टिंग सेंटर एवं टीकाकरण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण।*

    ■ *कोरोना से बचाव के लिए टीका लेना बहुत जरुरी है साथ ही साथ व्यक्तिगत साफ सफाई, मास्क का प्रयोग एवं शारीरिक दूरी का पालन करें – श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा प्र से), उपायुक्त, जामताड़ा।*

    ■ *कोविड टीकाकरण को लेकर गांव व समाज में फैली भ्रांतियों पर विश्वास ना करें; टीकाकरण जरूर करवाएं – उपायुक्त।*

    ■ *नाला प्रखंड के महेशमुंडा घाट चेक पोस्ट के निरीक्षण के दौरान दिए निदेश; बिना ई-पास के ना हो प्रवेश तथा रिकार्ड को पंजी में करें संधारण।*

    ■ *टीकाकरण केन्द्र पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने युवाओं का बढाया मनोबल; कहा कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक*

    आज दिनांक 19.05.2021 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.प्र.से.) ने नाला प्रखंड अंतर्गत बंगाल सीमा महेशमुंडा घाट चेक पोस्ट तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाला एवं फतेहपुर प्रखंड के बिन्दापाथर स्थित सैंपल टेस्टिंग शिविर का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    *बिना ई-पास के लोगों के अनावश्यक आवाजाही पर लगाएं रोक।*

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सबसे पहले पं0 बंगाल की सीमा से सटे नाला प्रखंड के महेशमुंडा घाट चेक पोस्ट पहुंचे। चेक पोस्ट पर उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को उन्होंने निदेश दिया कि बिना ई पास एवं वैध दस्तावेज के किसी को भी जिले की सीमा में प्रवेश ना दें। क्योंकि जिस तरह से कोविड संक्रमण का फैलाव इतना भयानक रूप से हो रहा है ऐसे में सतर्कता व सख्ती दोनो ही बहुत आवश्यक है। मौके पर उन्होंने चेक नाका के पास ही सैंपल टेस्टिंग शिविर का भी निरीक्षण किया तथा प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। वहीं उन्होंने लोगों से कोरोना के बढते संक्रमण के मद्देनजर ज्यादा से टेस्टिंग कराने हेतु आग्रह किया।

    *स्वास्थ्य कर्मियों को पारदर्शिता के साथ टीकाकरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश*

    इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाला पहुंचकर सैंपल टेस्टिंग शिविर एवं टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया।
    इस दौरान उन्होंने कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर कक्ष की साफ-सफाई सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालन एवं अन्य सुविधाओं को देखा तथा उसे सुव्यवस्थित ढंग से रखने का निदेश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को पारदर्शिता के साथ टीकाकरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।

    मौके पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नाला को अधिकाधिक संख्या में 18 से अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु निदेश दिया। वहीं उन्होंने ग्राम स्तर पर शीघ्र टीम बनाकर स्वास्थ्य सर्वे का कार्य पूरा करने का निदेश दिया।

    *वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम में ना पड़े; यह पूरी तरह सुरक्षित है*

    उपायुक्त श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सकों की पूरी निगरानी में वैक्सिन दिया जा रहा है। यह सुरक्षित है तथा आम लोगों के हित में सभी को वैक्सिन लेना बहुत जरूरी है। वैक्सीन लगवाने से न केवल आप सुरक्षित रहेंगे बल्कि आपके परिवार वाले तथा पूरा समाज इस वैश्विक महामारी से सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जामताड़ा जिला अंतर्गत 18 वर्ष से आधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। इसलिए अपनी बारी आने पर निर्धारित समय एवं तिथि पर कोविड-19 का वैक्सीन अवश्य लें, ताकि जिले में कोविड-19 को पूर्णतः नियंत्रित किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपने नजदीकी वैक्शीनेसन सेशन साइट पर जाकर टीका अवश्य लगवाएं।

    इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर प्रखंड के बिनदापाथर में भी सैंपल टेस्टिंग शिविर एवं टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    *ग्रामीण क्षेत्रों में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण हेतु सुनियोजित बहुआयामी प्रयास के तहत सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड कोविड टास्क फोर्स गठन करने का निर्देश*

    उपायुक्त ने जिलांतर्गत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण हेतु सुनियोजित बहुआयामी प्रयास के तहत सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड कोविड टास्क फोर्स गठन करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को अपेक्षाकृत सुदृढ़ करने की दिशा में और अधिक प्रयास किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।साथ ही कहा की उक्त क्रम में यह आवश्यक है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण के सुलभ जांच तथा ससमय जांच परिणाम, समुचित संख्या में आइसोलेशन केंद्रों की स्थापना, समुचित उपचार तथा जागरूकता की प्रभावी कार्य योजना बनायी जाए एवं उक्त रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड कोविड टास्क फोर्स का गठन किया।

    *मास्क चेकिंग अभियान का करें संचालन*

    उपायुक्त ने कहा मुख्य सड़क,चौक चौराहे एवं हाट-बजार में समय समय पर मास्क चेकिंग अभियान चलाए और बगैर मास्क के बाहर आने वाले लोगो पर जुर्माना वसूलते हुए उनका सैंपल टेस्ट कराए।

    *इस मौके पर* प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला, श्री कौशल कुमार, फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक इरफान अंसारी पहुंचे धबको,सड़क दुर्घटना मे मारे गए 30 वर्षीय इकबाल अंसारी के परिवार वालों से मिले
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    हर हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भव्य भजन संध्या आज, मनोज तिवारी बिखेरेंगे भक्ति रस

    August 23, 2026

    अर्जुन मुंडा ने कृष्णा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की, पार्थिव शरीर लाने के लिए मुख्य सचिव से बात

    August 23, 2026

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हर हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भव्य भजन संध्या आज, मनोज तिवारी बिखेरेंगे भक्ति रस

    अर्जुन मुंडा ने कृष्णा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की, पार्थिव शरीर लाने के लिए मुख्य सचिव से बात

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026: प्रेम पर पहरा नहीं, छल पर शिकंजा – महाराष्ट्र कानून का विश्लेषण

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.