Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार द्वारा धान क्रय के भुगतान नहीं किये जाने पर किसानों के समर्थन में उतरी भाजपा, दी आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    राज्य सरकार द्वारा धान क्रय के भुगतान नहीं किये जाने पर किसानों के समर्थन में उतरी भाजपा, दी आंदोलन की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य सरकार द्वारा धान क्रय के भुगतान नहीं किये जाने पर किसानों के समर्थन में उतरी भाजपा, दी आंदोलन की चेतावनी

    ■ किसानों के प्रति हेमंत सरकार की अनदेखी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, किसानों के साथ व्यवहार सौतेलापूर्ण: रघुवर दास।

    जमशेदपुर। राज्य सरकार द्वारा नवंबर 2020 में किसानों द्वारा खरीदे गए धान के क्रय मुल्य का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। किसानों के बढ़ती आर्थिक समस्या और राज्य सरकार के उदासीन रवैये पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने आवासीय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जिला स्तर से लेकर मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की। जमशेदपुर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसानों के धान खरीद के भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया। कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने

     

     

     

    किसानों के लिए अलग से ऐतिहासिक बजट बनाने की परिपाटी शुरू की थी। परन्तु हेमंत सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषि आशीर्वाद जैसे योजनाओं को बंद कर किसानों का हक मार रही है। हेमंत सरकार का यह रवैया किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कहा की हेमंत सरकार प्रदेश के किसानों से क्रय किये गए धान के मूल्य का भुगतान अतिशीघ्र करें।

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने हेमंत सरकार के उदासीन रवैये पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान के भुगतान ना होने से प्रदेश के किसान संकट में घिर गए हैं। इससे पहले भी वित्त मंत्री रामेश्वर उराँव द्वारा धान खरीद पर रोक लगाने से किसानों को अपने धान बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम पर बेचना पड़ा। अब उनके धान क्रय का भुगतान ना होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी कोरोना काफी तेजी से पांव पसार रहा है, किसान पैसे के आभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं और आने वाले समय में धान के बीज की खरीददारी कैसे कर पाएंगे। लॉकडाउन के दौर में किसान पहले ही परेशान है। धान का पैसा न मिलने पर किसानों को दोहरी समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने हेमंत सरकार से किसानों को धान की बिक्री का बकाया भुगतान तत्काल करने की मांग की।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, राजेश शुक्ल, भरत सिंह, विकास सिंह, जटाशंकर पांडेय समेत जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, मनोज राम, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय प्रभारी बोलटू सरकार, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश, राकेश बाबू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका समेत महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअल्प संसाधनों के बीच मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में बेहतरीन काम किया है: प्रभात ठाकुर
    Next Article कोरोना में नियंत्रण पाने के लिए टास्क फोर्स का हुआ गठन

    Related Posts

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    June 29, 2026

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.