Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सागर धनखड़ के पिता को नहीं हो रहा यकीन, कहा- जिसे गुरु माना वह सुशील कैसे बना बेटे का हत्यारा
    Breaking News Headlines अपराध

    सागर धनखड़ के पिता को नहीं हो रहा यकीन, कहा- जिसे गुरु माना वह सुशील कैसे बना बेटे का हत्यारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो बार ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार इन दिनों फरार हैं. अपने ही स्टेडियम के युवा रेसलर सागर धनखड़ की हत्या के आरोप लगने के बाद से ही वह गायब हो चुके हैं और दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है. सुशील को तो पुलिस खोज ही रही है लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा नुकसान हुआ उस परिवार का जिसने 24 साल के अपने बेटे को खो दिया. परिवार के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि सुशील कुमार उनके बेटे के साथ ऐसा कर सकते हैं, वह सुशील जिसे सागर अपना गुरु मानते थे.कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई है जिसमें साफ जाहिर हो रहा है कि सागर को बेरहमी के साथ पीटा गया था. उनका शरीर जब मिला तो उसपर चोट के निशान थे, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सिर पर हुए एक वार ने सागर की जान ली. आठ साल तक सागर उसी स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे थे और कई मेडल जीत चुके थे. सागर के पिता को अब भी अपनी बेटे के जाने पर यकीन नहीं रहा है.
    सागर के पिता अशोक 15 साल की उम्र में सागर को छत्रसाल लेकर गए थे ताकि वह बेहतरीन रेसलर बन सके. महाबली सतपाल ने बेटे को मौका दिया तो पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था. अशोक ने बताया, ‘वह कभी ट्रेनिंग मिस नहीं करता था. वह अपने गुरु की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहता था. वह बहुत कम ही मौके पर घर पर आता था.’ सागर के पिता का कहना है कि अगर उनके बेटे ने कुछ गलत किया था तो उसे थप्पड़ मारते, छत्रसाल से बाहर कर देते या उन्हें बताते. वह लोग सागर को समझाते लेकिन गुरु होकर भला वह सागर की जान कैसे ले सकते हैं.सुशील कुमार जब भी कहीं बाहर जाते सागर को साथ लेकर जाते थे. सागर के चाचा का कहना है कि 100 किलोग्राम और छह फुट का रेसलर अगर किसी को साथ चले वह उसकी ताकत को बढ़ाता है और सुशील यही चाहते थे. परिवार वालों का कहना है कि दोनों काफी करीब थे और सुशील खुद उनके घर भी आ चुके थे. छत्रसाल स्टेडियम से पास का घर खुद सागर को दिया था. वह चाहते थे कि सागर भले ही बाहर रहे लेकिन वह छत्रसाल के साथ ही ट्रेनिंग करे. इसी घर को लेकर सारा विवाद शुरू हुआ. सुशील ने जब सागर को घर छोड़ने को कहा तो युवा रेसलर ने आनाकानी की थी, इसी कारण सुशील गुस्से में आ गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article स्वामी आनंद गिरी निरंजनी अखाड़े से निष्कासित, परिवार से संबंध रखने का है आरोप

    Related Posts

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    June 29, 2026

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.