Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड संक्रमित कैदियों के लिए नम्या फाउंडेशन ने घाघीडीह जेल प्रशासन को सौंपा 150 आइसोलेशन किट
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    कोविड संक्रमित कैदियों के लिए नम्या फाउंडेशन ने घाघीडीह जेल प्रशासन को सौंपा 150 आइसोलेशन किट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोविड संक्रमित कैदियों के लिए नम्या फाउंडेशन ने घाघीडीह जेल प्रशासन को सौंपा 150 आइसोलेशन किट

    कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच कुणाल षाड़ंगी की नम्या फाउंडेशन लोगों तक मदद सुनिश्चित करने का हर मुमकिन प्रयास कर रही है। समाज के ऐसे वर्ग जिनकी सुध तक कोई नहीं लेता, वहाँ तक सेवा कार्य संपन्न करने को प्रतिबद्ध नम्या फाउंडेशन ने एक और सार्थक प्रयास किया।
    ‘प्रशासन को सहयोग’ अभियान के तहत शनिवार को जमशेदपुर के घाघीडीह कारागृह में बंद कोविड संक्रमित बंदियों के लिए कुणाल षाड़ंगी ने आइसोलेशन किट मुहैया कराया। नम्या फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने घाघीडीह जेल प्रशासन को 150 पैकेट आइसोलेशन किट सौंपकर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। आइसोलेशन किट में सरकार द्वारा निर्धारित कोरोनरोधी दवाईयां, हैंड सेनेटाइजर, मास्क, इत्यादि शामिल है। इस पहल के आशय में जानकारी देते हुए नम्या फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि यह सर्वविदित है कि शासकीय कारागृगों में संसाधनों का घोर अभाव है। क्षमता से अधिक कैदियों के रहने से उनके मध्य सोशल डिस्टेंसिंग संभव नहीं होती। वहीं सरकार और न्यायालय के स्तर से ठोस गाइडलाइंस के अभाव में संक्रमित बंदियों को बाहर आइसोलेशन सेंटर में स्थानांतरित करने पर भी रोक है। इन परिस्थितियों पर चिंता करते हुए नम्या फाउंडेशन ने घाघीडीह जेल प्रशासन को सहयोग मुहैया कराते हुए 150 आइसोलेशन किट सुपुर्द किया। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम के सभी जेलों में बंद संक्रमित कैदियों के लिए आइसोलेशन किट उपलब्ध कराने के लिए नम्या फाउंडेशन प्रतिबद्धता से प्रयास करेगी। इस दौरान नम्या फाउंडेशन की ओर से पूर्णेन्दु पात्र, निधि केडिया, चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव के अतिरिक्त जेल प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा टीकाकरण केन्द्र पर भाजपा ने युवाओं के बीच दी सेवा, युवा वर्ग का जताया आभार
    Next Article आईपीएल की तर्ज़ पर जमशेदपुर में 16 मई से शुरू होगा PPL, प्लाज़्मा और रक्तदान कर बनेंगे स्कोर

    Related Posts

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    June 29, 2026

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.