Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जब हमारे मुख्यमंत्री सभी विधायकों के साथ वार्ता कर सकते हैं तो प्रधानमंत्री सभी सांसदों के साथ क्यों नहीं:विधायक इरफान
    Breaking News झारखंड

    जब हमारे मुख्यमंत्री सभी विधायकों के साथ वार्ता कर सकते हैं तो प्रधानमंत्री सभी सांसदों के साथ क्यों नहीं:विधायक इरफान

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जब हमारे मुख्यमंत्री सभी विधायकों के साथ वार्ता कर सकते हैं तो प्रधानमंत्री सभी सांसदों के साथ क्यों नहीं:विधायक इरफान

    संवाददाता

    जामताड़ा: कोविड महामारी की स्थिति के संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आहूत बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। मौके पर मुख्यमंत्री ने विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी से लंबी वार्ता कर विधायक के विचार को साझा किया।मौके पर विधायक ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि आपने जो सभी विधायकों के साथ सीधी वार्ता करने का जो फैसला लिया वह सराहनीय है। प्रधानमंत्री मोदी को भी आप से सीख लेनी चाहिए और देश के सभी सांसदों से भी सीधी बात उन्हें करनी चाहिए। मोदी जी सभी फैसले अकेले लेते हैं जिसका खामियाजा आज पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है।आगे विधायक ने कहां की कोविड-19 महामारी से हमारी सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ाई लड़ रही है और हमें भरोसा है कि बहुत जल्द हम लोग विजय प्राप्त करेंगे। जामताड़ा की स्थिति अब पहले से बेहतर है और नियंत्रण में है। मैं लगातार क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहा हूं और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हूं। परंतु जो समर्थन और विश्वास मुझे मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा। मुझे ऐसा लगता है कि हम लोग इससे भी बेहतर कर सकते है। हमारे जिले की सिविल सर्जन का कार्य संतोषजनक नहीं है और वह लापरवाह है। ऐसे आपदा की घड़ी में हम सभी जिला प्रशासन और डॉक्टर अपनी जान को जोखिम में डालकर दिन-रात मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आगे विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया की आने वाले थर्ड फेज की स्थिति से निपटने के लिए नारायणपुर के मुरलीपहाड़ी में बंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मिहिजाम के हंसीपहाड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र को भी चालू कर कोविड अस्पताल मे तब्दील कर दी जाए। साथ ही साथ जामताड़ा स्थित पुराना सदर अस्पताल को चालू कर वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सदर अस्पताल दूर होने के कारण लोग वैक्सीन लेने नहीं जा रहे। पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर ऑक्सीजन सिलेंडर जीवन रक्षक दवाइयां एवं मेडिकल इक्विपमेंट्स भी जामताड़ा को दिया जाए ताकि हर स्थिति से जामताड़ा निपटने को तैयार रहे।साथ ही साथ विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया की हज हाउस को जल्द से जल्द कोविड अस्पताल के रूप में चालू करा दिया जाए। इसको लेकर मैंने कई बार उपायुक्त रांची से बात करने का प्रयास किया परंतु नहीं हो पाई। ऐसे समय में सभी पदाधिकारी को गंभीर होना चाहिए। इसे भी देखने की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब सभी झारखण्डवासियों को निःशुल्क वैक्सीन दिलाना हमारी अगली प्राथमिकता:हेमन्त सोरेन
    Next Article कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को सरकार पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे : डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.