Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेना के 400 रिटायर्ड डॉक्टर संभालेंगे कोरोना के खिलाफ मोर्चा, देश भर में होंगे तैनात
    Breaking News राष्ट्रीय

    सेना के 400 रिटायर्ड डॉक्टर संभालेंगे कोरोना के खिलाफ मोर्चा, देश भर में होंगे तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना की दूसरी लहर का व्यापक कहर देखने को मिल रहा है. ऐसे में कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है. मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी और दवाईयों की किल्लत संबंधी कई खबरें भी सामने आ रही है. इन सबके बीच, कोरोना संक्रमित मरीजों को मेडिकल सुविधाएं देने के लिए सेना भी दिन-रात एक कर रही है. इसी कड़ी में अब रक्षा मंत्रालय के आदेश से सेना के रिटायर्ड डॉक्टर एक बार फिर अपनी सेवाएं देश भर के अस्पतालों में देंगे.

    बता दें कि कोरोना के खिलाफ जंग से निपटने के लिए सेना पूरी तरह से एक्शन में है. देश के कई इलाकों में ऑक्सीजन की सप्लाई और मेडिकल उपकरणों को जल्द से जल्द पहुंचाने के काम में जुटी सेना के रिटायर्ड डॉक्टर कोरोना के खिलाफ जंग में मोर्चा संभालेंगे. डॉक्टर्स की कमी को देखते हुए रक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद थलसेना, वायुसेना और नौसेना के सेवानिवृत्त डॉक्टरों को रीकॉल किया गया है और इन्हें अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाएगा.जानकारी के मुताबिक, सेना मेडिकल कोर के स्थायी कमीशन और शार्ट सर्विस कमीशन के सेवानिवृत्त डॉक्टरों की कॉन्ट्रैक्ट पर ज्वाइन करा रही है. सेना के सेवानिवृत्त डॉक्टर्स की तैनाती का ग्यारह महीनों के लिए की जा रही है. इसको लेकर शनिवार को आदेश जारी किया था, जिसके बाद साल 2017-2019 के बीच रिटायर हुए डॉक्टर्स को ज्वाइनिंग दी जा रही है. डॉक्टरों के लिए वेतन उनकी अंतिम सैलरी के बेसिक पे और स्पेशलिस्ट अलाउंसेज को जोड़कर दिया जाएगा. कॉन्ट्रैक्ट के तहत ग्यारह महीने के वेतन में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं, चयनित डॉक्टरों को मेडिकल रूप से फिट रहना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कोरोना से निपटने के लिए निकायों को दिए 8,923 करोड़ रुपये
    Next Article चीन ने दिया पाक को झटका, अब नहीं देना चाहता ऋण, इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.