Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के कुष्ठ आश्रम में बने वैक्सीनेशन केंद्र: पवन अग्रवाल
    Breaking News झारखंड

    जमशेदपुर के कुष्ठ आश्रम में बने वैक्सीनेशन केंद्र: पवन अग्रवाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के कुष्ठ आश्रम में बने वैक्सीनेशन केंद्र- पवन अग्रवाल

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रह चुके श्री पवन अग्रवाल ने जमशेदपुर के कुष्ठ आश्रमों में कोविड-19 वैक्सीनेशन केंद्र बनाने का उपायुक्त से अनुरोध किया है । उन्होंने कहा कि देवनगर बाराद्वारी के गांधी आश्रम, विनोबा आश्रम, कस्तूरबा आश्रम ,राजेंद्र आश्रम ,नवजीवन आश्रम, सुभाष आश्रम ,प्रेम आश्रम ,विवेकानंद आश्रम तथा बर्मामाइंस के हिंद आश्रम, सेवा आश्रम, श्री राम आश्रम और विनोबा आश्रम में तकरीबन 20000 की आबादी रहती हैं । इनमें से किसी ने अभी तक कोरोना का वैक्सीन नहीं लिया है। परिणाम स्वरूप कोरोना का संक्रमण इनमें धीरे-धीरे फैल रहा है। कई की तो जान भी चली गई है। इनमे से कई तो चल फिर भी नही सकते किसी तरह यदि वैक्सीनेशन केंद्र पर पर वैक्सीन लेने चले भी गए तो उन्हें भगा दिया जाता है। ऐसी स्थिति में समाज के इन असहाय लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन को शीघ्र कदम उठाना चाहिए। हमारे लिए हर एक जान कीमती है । समाज के असहाय लोगों की सहायता करना और जरूरी है क्योंकि बीमार पड़ने पर दर-दर भटकने के बावजूद इन्हें कोई इलाज नहीं मिल पाता ।
    स्थानीय भाजपा नेताओं और श्याम भक्त मंडल द्वारा इन्हें समय-समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है, लेकिन हमारे ये प्रयास ना काफी हैं। महामारी के इस दौर में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना जरूरी है । ऐसे में उपायुक्त से अनुरोध है कि तत्काल कदम उठाकर पीड़ितों के टीकाकरण की व्यवस्था कराई जाए। देवनगर के ग़ांधी आश्रम और बर्मा माइंस के हिन्द आश्रम में भवन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।पवन अग्रवाल ने कुष्ठ आश्रमों मैं सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविशिल्ड पहुंचा लेकिन बहुत कम मात्रा में: सिर्फ second डोज वालों को दी जाएगी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.