Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान को करारा झटका, भारत ने अमेरिका को सौंपे एफ 16 विमान के सुबूत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पाकिस्तान को करारा झटका, भारत ने अमेरिका को सौंपे एफ 16 विमान के सुबूत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेपर्दा करते हुए भारत ने आज बड़ा कदम उठाया है. भारत ने पाकिस्तान द्वारा उसकी वायुसीमा में एफ-16 विमान इस्तेमाल के सबूत सौंप दिए हैं. आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सुरक्षा हालात पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से बात की. एफ 16 को लेकर सौंपे गए सुबूत पाकिस्तान को करारा झटका है. दरअसल पाकिस्तान इस बात से इंकार करता रहा है उसने भारत के खिलाफ एफ 16 विमान का प्रयोग किया है. उधर, आज मोदी सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के इस दावे पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता कि आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर बीमार है. सरकारी सूत्रों ने आज यहां कहा कि विगत में ऐसे मौके भी आए हैं जब मरे हुए लोगों के बारे में जीवित होने यह दावा किया गया.इस संदर्भ में उन्होंने आतंकवादी मुल्ला उमर और ओसामा बिन लादेन का उल्लेख किया जो मारे जा चुके थे, लेकिन पाकिस्तान की ओर से कुछ समय तक उन्हें जीवित बताया जाता रहा. सूत्रों ने कहा कि यह देखते हुए हमारा प्रयास अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाना सिर्फ एक शुरुआत है. मोदी सरकार पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले दूसरे आतंकवादियों को भी ब्लैक लिस्ट कराना चाहती है और इसके लिए सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों तथा अन्य देशों के साथ समन्वय करना जारी रखा जाएगा. सूत्रों ने कहा कि अजहर पर सुरक्षा परिषद से प्रतिबंध लगवाने के लिए फ्रांस, अमेरिका तथा ब्रिटेन नया प्रस्ताव लाए हैं और इसका बड़ा संकेत जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमल्टी-ग्रेन चिल्ला रेसिपी
    Next Article रात में मच्छर थे तो HIT से मार दिया, अब गिनने बैठूं या सो जाऊं: वीके सिंह

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    हेलमेट नहीं तो चालान, दुगनी में सड़क सुरक्षा अभियान, जुर्माने के साथ बांटे गए हेलमेट

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.