Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्र सरकार का निर्देश, 31 मई तक घरेलू उड़ानों का किराया नहीं बढ़ाएंंगी एयरलाइंस
    Breaking News Business Headlines

    केन्द्र सरकार का निर्देश, 31 मई तक घरेलू उड़ानों का किराया नहीं बढ़ाएंंगी एयरलाइंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू उड़ानों का किराया बढ़ाने पर रोक की सीमा 31 मई 3021 तक कर दी है. मिनिस्ट्री ने बताया है कि अगले महीने के अंत तक 80 फीसदी एयरलाइन कैपेसिटी को भी बरकरार रखा जाएगा. मालूम हो कि एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब एयरलाइन कंपनियों ने सरकार से कैपासिटी घटाकर 60 फीसदी करने की अपील की है. दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुकिंग घट गई हैं.

    एयलाइन कंपनियों ने रखी थीं ये तीन मांगेंं

    अप्रैल की शुरुआत में एविएशन कंपनियों ने मदद के लिए सरकार का दरवाजा खटखटाया था. कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से एयरलाइन कंपनियां बेजार हैं. ऐसे समय में जब एविएशन कंपनियों का बिजनेस सुधरने लगा था, तब संक्रमण की दूसरी लहर ने फिर से उन्हें बेपटरी कर दिया है. एयरलाइन कंपनियों ने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के सामने तीन मांगें रखी थीं. पहली, वित्तीय मदद ताकि उनका कारोबार चलता रहे. दूसरी, कैपासिटी कैप मौजूदा 80 फीसदी से घटाकर 60 फीसदी कर दिया जाए. तीसरी, सरकार लोअर फेयर लिमिट को सख्ती से लागू कराए.

    इधर विस्तारा ने उठाया यह बड़ा कदम

    देश में फैली कोरोना महामारी के बीच घरेलू एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने डॉक्टरों और नर्सों के लिए खास ऑफर निकाला है. कंपनी ने कोविड महामारी के इस संकट काल में डॉक्टरों और नर्सों को देशभर में फ्री आने-जाने की सुविधा देने का ऐलान किया है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की ज्वाइंट सेक्रेटरी ऊषा पाधी को लिखे पत्र में कंपनी ने इस ऑफर के बारे में जानकारी दी है. इसके अलावा कंपनी ने कहा कि संकट के समय में हम इन वॉरियर्स की सभी सुविधाओं का ध्यान रखेंगे.

    ऊषा पाधी ने अपने ट्वीट में विस्तारा के इस लेटर का हवाला देते हुए कहा है कि विस्तारा सरकारी संगठनों और अस्पतालों की तत्काल जरूरत को पूरा करने के लिए एयर लॉजिस्टिक्स सुविधा देने के लिए तैयार है. इसके अलावा कंपनी ने कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में डॉक्टरों और नर्सों की मुफ्त हवाई यात्रा का प्रस्ताव रखा है. आइए हम मिलकर इस संकट का मुकाबला करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, बाहर जाने के लिए जरूरी होगा ई-पास, ऐसे करें अप्लाई
    Next Article अस्पताल के बाहर दर्द से तड़प रही थी गर्भवती, डॉक्टर ने गोद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया

    Related Posts

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.