Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद, सड़क पर निकलने वालों की हो रही चेकिंग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    रांची में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद, सड़क पर निकलने वालों की हो रही चेकिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद, सड़क पर निकलने वालों की हो रही चेकिंग

    रांची :राज्य सरकार द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन कराने के लिए रांची पुलिस सुबह से ही मुस्तैद है। पुलिस सुबह से ही सड़कों पर उतर कर अनुपालन कराना शुरू कर चुकी है। सड़क पर नजर आने वालों की लगातार चेकिंग भी हो रही है। लोगों से उनका निकलने का कारण पूछा जा रहा है। जिले भर में अतिरिक्त तीन हजार जवानों की तैनाती की गई है। जबकि मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। जिला बल के अलावा जैप जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

    इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बेवजह घरों से निकलने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमित तौर पर वाहनों का चेकिंग अभियान भी चलेगा। एसएसपी ने अपील किया है कि नितांत आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकलें। लोगों के घरों पर रहने से कोरोना संक्रमण का चेन टूटेगा। तभी कोरोना को हराया जा सकेगा। बेवजह निकल कर सड़क पर तफरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई का मन बना लिया है। सख्ती से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में दिए गए आदेशों का अनुपालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी डीएसपी को अपने अपने इलाकों में मोनिटरिंग कर रहे हैं। थाना प्रभारी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही।

    कंट्रोल रूम से भी निगरानी
    स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए रांची पुलिस कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही। कंट्रोल रूम में विशेष रुप से अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनका काम जिलेभर के पुलिस फोर्स को कंट्रोल करना है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के निर्देशों का अनुपालन करवाने के लिए सभी थानों में क्यूआरटी की तैनाती भी की गई है। जरूरत पड़ने पर क्यूआरटी में शामिल पुलिसकर्मियों को संबंधित जगहों पर भेजा जाएगा। थानों के पुलिसकर्मी और अतिरिक्त फोर्स मिलकर अलग-अलग पाली में ड्यूटी करेंगे और स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के हर निर्देशों का अनुपालन करवाएंगे। जरूरत पड़ने पर हर तरह की सख्ती भी बरता जाएगा….

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा बैद्यनाथ प्रांगण में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित:- उपायुक्त देवघर
    Next Article भाजपा की झारखंड सरकार से माँग, 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को निःशुल्क वैक्सीन सुनिश्चित कराये सरकार

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    June 26, 2026

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.