Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना का कहर जारी: फिर सामने आये ढाई लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले
    Breaking News

    कोरोना का कहर जारी: फिर सामने आये ढाई लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. भारत में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के ढाई लाख से ज्यादा मामले आए और 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए देश में बीते 24 घंटे में 2,59,170 नए मामले आए और 1761 लोगों की मौत हुई.

    नए मामले आने के बाद मंगलवार को एक्टिव मामलों में 1,02, 648 की बढ़ोतरी हुई. भारत में फिलहाल 20,31,977 एक्टिव केस हैं. वहीं इस दौरान 1,54,761लोग ठीक हुए. जिसके बाद कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 1,31,08,582 हो गई है.

    देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,80,530 हो चुकी है. देश में अब तक कुल मामले 1,53,21,089 हैं. इसके साथ ही देश में अब तक 12,71,29,113 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है जिसमें से 32,76,555 लोगों का टीकाकरण सोमवार को हुआ.

    महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,924 नए मामले सामने आए हैं वहीं संक्रमण से 351 लोगों की मौत हो गई. सोमवार को राज्य में सवार्धिक 68,631 मामले सामने आए थे. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,98,262 हो गए वहीं मृतक संख्या 60,824 हो गई है. राज्य में 6,76,520 उपचाराधीन मामले हैं.

    विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार दिन में अस्पतालों से 52,412 लोगों कर छुट्टी दी गई, जिससे अब तक राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31,59,240 हो गई है. राज्य में सर्वाधिक 7,381 नए मामले मुंबई में, नागपुर में 5,086 और पुणे में 4,616 नए मामले सामने आए. मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,86,867 हो गए हैं. वहीं मृतक संख्या 12,412 हो गई है.

    वहीं पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,426 नए मामले सामने आए, वहीं 38 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. राज्य में सामने आए एक दिन में संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. राज्य में संक्रमण के मामले 6.68 लाख से अधिक हो गए हैं, वहीं संक्रमण से 10,606 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में राज्य भर में 4,608 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से लौटने लगे प्रवासी मजदूर, बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन में नजर आयी भारी भीड़
    Next Article बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी भारत की यात्रा नहीं करने की सलाह

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.