कुंडहित/जामताड़ा: रविवार को कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के कुल 15 पंचायतों में कोविड-19 वैक्सीनेशन विशेष कैंप का बीडीओ गिरीवर मिंज ने निरक्षण किया|बीडीओ ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने की सलाह देते हुए अपील की |आपको बता दें इसमें कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप में ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगाने के लिए जलसहिया भी सहयोग कर रही है |मौके पर एसबीएम के प्रखंड समन्वयक मोहम्मद रफीक हुसैन भी मौजूद थे|

