अनिल चौधरी बने लोजपा के राष्ट्रीय महा सचिव
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने पार्टी संगठन को विस्तार करते हुए बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनिल चौधरी एवं बछबाड़ा विधान सभा निवासी विरेशवर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है । इन दोनों नेताओं को राष्ट्रीय महा सचिव मनोनीत किये जाने पर बिहार लोजपा के प्रधान सचिव संजय पासवान , जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान , दसो,पासवान ,निशा देवी , घनश्याम सिंह , माला कुमारी , सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और कहा है कि इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत होगा ।

