Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने की महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से बात, की कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील
    Breaking News

    पीएम मोदी ने की महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से बात, की कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस प्रकोप के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ को लेकर बहस जारी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ को प्रतीकात्मक रूप से मनाए जाने की अपील की है. साथ ही पीएम ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से चर्चा की है. उन्होंने संतों के स्वास्थ्य के बारे में जाना. मध्य प्रदेश के महानिर्वाणी अखाड़े के प्रमुख स्वामी कपिल देव की कोरोना की मौत हो गई थी. वे कुंभ से लौटने के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे. इसके अलावा कई संतों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

    पीएम ने अवधेशानंद गिरी को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए. इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी. इस दौरान उन्होंने संत समुदाय का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की. सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया.

    इस पर स्वामी गिरी ने भी ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं! जीवन की रक्षा महत पुण्यं है. मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं एवं नियमों का निर्वहन करें.

    संत देव की मौत के बाद कुंभ में शामिल हुए अखाड़ा ने शुक्रवार को अलर्ट हुए. वहीं निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधी श्री आनंद पंचायती अखाड़ा ने 27 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान के लिए सांकेतिक भागीदारी की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि इस दौरान कम से कम संख्या में साधु मौजूद रहेंगे. दोनों की तरफ से भक्तों से अपील की गई है कि वे वापस लौट जाएं और आश्रम में क्वारंटीन हों.

    गौरतलब है कि अब तक 59 संत कोविड-19 का शिकार हो चुके हैं. इनमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी शामिल हैं. इसके अलावा 1.54 लाख श्रद्धालुओं में से 200 तीथ यात्री भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. वहीं खबर आ रही थी कि निरंजनी अखाड़ा कुंभ से बाहर हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के इंडियाना में फेडेक्स फैसिलिटी में हुई गोलीबारी में चार सिखों सहित 8 की मौत
    Next Article लैंसेट जर्नल का बड़ा दावा- हवा में तेजी से फैल रहा कोरोना, 3 देशों के एक्सपर्ट्स को इसके पुख्ता सबूत मिले

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.