Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लैंसेट जर्नल का बड़ा दावा- हवा में तेजी से फैल रहा कोरोना, 3 देशों के एक्सपर्ट्स को इसके पुख्ता सबूत मिले
    Breaking News Headlines

    लैंसेट जर्नल का बड़ा दावा- हवा में तेजी से फैल रहा कोरोना, 3 देशों के एक्सपर्ट्स को इसके पुख्ता सबूत मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दुनिया के हेल्थ रिसर्च जर्नल लैंसेट ने बड़ा दावा किया है. जर्नल का कहना है कि कोरोनावायरस हवा के जरिए तेजी से फैलता है. एक रिसर्च स्टडी में इस बात के पुख्ता सबूत जर्नल को मिले हैं.

    हवा से वायरस ट्रांसमिशन के सबूत मिलने के बाद जर्नल ने कहा है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और दूसरी हेल्थ एजेंसियां वायरस ट्रांमिशन की परिभाषा में तुरंत बदलाव करें ताकि इसके फैलाव को रोका जा सके.

    4 पॉइंट के आधार पर एक्सपर्ट का यह दावा

    1. सुपर स्प्रेडर इवेंट में मिले केस

    अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के 6 रिसर्चर्स ने कोरोना ट्रांसमिशन पर हुई रिसर्च की स्टडी की. स्टडी के बाद वायरस के हवा में ट्रांसमिशन के सबूत पाए गए. इनमें सबसे पहले एक सुपर स्प्रेडर इवेंट्स का जिक्र है. रिसर्चर्स ने कागिट चोयर इवेंट के बारे में बताया. इसमें एक ही संक्रमित से 53 लोगों में वायरस फैल गया. स्डडी में पता चला कि ये लोग एक-दूसरे के करीब नहीं गए और न मिले. एक ही सतह को बार-बार छुआ भी नहीं. यानी हवा से ही इन लोगों में वायरस फैला.

    2. इनडोर में ट्रांसमिशन ज्यादा

    रिसर्च में बताया गया है कि खुली जगहों की बजाय बंद जगहों में संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलता है. बंद जगहों को हवादार बनाकर संक्रमण के फैलाव को तेजी से कम किया जा सकता है.

    3. साइलेंट ट्रांसमिशन से सबसे फैला वायरस

    वायरस का साइलेंट ट्रांसमिशन उन लोगों से ज्यादा होता है, जिनमें सर्दी, खांसी के लक्षण नहीं पाए जाते हैं. 40% वायरस ट्रांसमिशन इसी तरह से हुआ. यही साइलेंट ट्रांसमिशन पूरी दुनिया में वायरस के फैलने की मुख्य वजह रही. इस आधार पर ही वायरस के हवा से फैलने की थ्योरी साबित होती है.

    4. ड्रॉपलेट्स से फैलाव के सबूत कम

    एक्सपर्ट ने कहा कि ड्रॉपलेट्स के जरिए वायरस के तेजी से फैलाव के बेहद कम सबूत मिले हैं. बड़े ड्रॉपलेट्स हवा में नहीं ठहर पाते और ये गिरकर सतह को संक्रमित करते हैं. इससे हवा में वायरस के फैलाव के मजबूत सबूत मिले हैं.

    नए दावे के मायने क्या हैं?

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाथ धोना और सतह को साफ करना अभी भी जरूरी हैं, लेकिन सारा फोकस इसी पर नहीं होना चाहिए. जरूरत है कि हवा के जरिए वायरस ट्रांसमिशन के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए. इसके तहत वायरस को सांस में जाने से रोकने और इसे हवा में ही खत्म करने पर फोकस करना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने की महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से बात, की कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील
    Next Article देश में बेलगाम हुई कोरोना की दूसरी लहर, 24 घंटे में सामने आये 2,34,692 नए केस

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.