Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के खौफ से शेयर बाजार में हाहाकार: 1400 अंक टूट गया सेंसेक्स, निफ्टी भी 14600 के नीचे आया
    Breaking News Business

    कोरोना के खौफ से शेयर बाजार में हाहाकार: 1400 अंक टूट गया सेंसेक्स, निफ्टी भी 14600 के नीचे आया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कोरोना वायरस के डर और मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली है. 12 अप्रैल के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है. निफ्टी भी 14600 के नीचे आ गया है. वहीं सेंसेक्स करीब 1400 अंक टूट गया है.

    फिलहाल सेंसेक्स में 1400 अंकों की कमजोरी है और यह 48,200 के स्तर के आस पास ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी करीब 446 अंक कमजोर होकर 14400 के स्तर पर आ गया है. बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों और मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. बीते 1 दिन में 1.70 लाख से ज्यादा मामले और 900 से ज्यादा डेथ हुई है.

    कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है. निफ़्टी बैंक इंडेक्स 3.5 फीसदी से ज्यादा और फाइनेंशियल इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटा है. पीएसयू बैंक इंडेक्स में 5 फीसदी से ज्यादा कमजोरी आ गई है. हालांकि आईटी और फार्मा शेयरों से कुछ सपोर्ट बाजार को मिल रहा है. इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई में 5 से 7 फीसदी कमजोरी है. इंफोसिस में 1.5 फीसदी की बढ़त है. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो शुक्रवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी बाजारों में तेजी रही. जबकि आज एशियाई बाजारों में बिकवाली दिख रही है.

    आज सेंसेक्स 30 के 29 शेयरों में बिकवाली है. इंफोसिस को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. इंफोसिस में 1 फीसदी की तेजी है. टॉप लूजर्स में इंडसइंड बैंक में 8 फीसदी, एसबीआई में 7 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 6 फीसदी की गिरावट है. बजाज आटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक भी टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के बारां में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित
    Next Article यदि सरकार आमंत्रित करती है तो वार्ता के लिये तैयार हैं किसान: राकेश टिकैत

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.