Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानवाधिकार आयोग सख्त, चुनावों में कोरोना के उल्लंघन पर मांगी रिपोर्ट
    Breaking News Headlines राजनीति

    मानवाधिकार आयोग सख्त, चुनावों में कोरोना के उल्लंघन पर मांगी रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्रीय गृह सचिव से कोविड के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. मानवाधिकार और सुप्रीम कोर्ट के वकील राधाकांत त्रिपाठी की तरफ से दायर याचिका पर कार्रवाई करते हुए शीर्ष मानवाधिकार पैनल (एनएचआरसी) ने दोनों अधिकारियों से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है.

    वकील राधाकांत त्रिपाठी ने अपनी याचिका में बताया कि चुनावी रैलियों, विरोध प्रदर्शनों और छोटी से लेकर बड़ी सभाओं तक दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के नारे को फेल कर दिया है और ये आयोजन ही देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का जिम्मेदार हैं. त्रिपाठी ने दावा किया कि राजनीतिक और चुनावी प्रक्रिया पर नियंत्रण और नियमन में चुनाव आयोग, भारत सरकार और राज्य सरकारों की कथित निष्क्रियता, लापरवाही और विफलता की वजह से ही कोरोना का खतरा बढ़ रहा है और लोगों को काफी नुकसान हो रहा है.

    त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग और राज्य मशीनरी की कथित विफलता के कारण देश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. सावधानी के उपाय, ट्रेसिंग-ट्रैकिंग और टीकाकरण बड़े पैमाने पर मतदाताओं और गरीब लोगों के लिए एक मृगतृष्णा की तरह बने हुए हैं. यह भारत में महामारी के दौरान गंभीर मानवाधिकारों का उल्लंघन है. इसके साथ ही उन्होंने एनएचआरसी के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि दुनिया के 41 से अधिक देशों ने अपने चुनाव स्थगित कर दिए हैं. भारत में बिना पॉजिटिव रोगियों के ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और टीकाकरण के भारत के चुनाव आयोग, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को विभिन्न रूपों में सार्वजनिक सभा की अनुमति दे रहे हैं.

    इस दौरान उन्होंने एनएचआरसी से युद्ध स्तर पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, सचिव, गृह मंत्रालय और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से याचिका में चर्चा की गई मुद्दों के विस्तृत संकलन के साथ व्यापक रिपोर्ट मांगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंगूरी भाभी को हुआ कोरोना, दो दिन के लिए रोकी गई भाभीजी घर पर हैं की शूटिंग
    Next Article इंडोनेशिया में भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त, 6 की मौत पर सुनामी की चेतावनी नहीं

    Related Posts

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    June 25, 2026

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    June 25, 2026

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.