Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस, जिला समेत सभी बूथों पर होंगे कार्यक्रम
    Breaking News Headlines झारखंड

     6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस, जिला समेत सभी बूथों पर होंगे कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस, जिला समेत सभी बूथों पर होंगे कार्यक्रम

    ■ जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष होंगे सम्मानित, कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का ध्वज।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस मंडल समेत सभी बूथों पर सपन्न होंगे। इस दिन सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष व पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का नया झंडा लगाएंगे। वहीं, महानगर कमेटी द्वारा जिला कार्यालय में सभी पूर्व जिलाध्यक्ष को सम्मानित कर उनके योगदान व संघर्ष के प्रति आभार प्रकट किया जाएगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के मद्देजनर जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसका हमें गर्व महसूस करना चाहिए और पार्टी के कार्यों में पूरी तन्मयता से लगे रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पार्टी के स्थापना दिवस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें एवं पार्टी के इतिहास व विचारधारा को जानें। उन्होंने 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला कमेटी द्वारा पुराना कोर्ट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा। वहीं, सभी मंडलों में अम्बेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

    बैठक में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राम, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, मणि मोहन्ती, ज्ञान प्रकाश समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता भरत सिंह ने लिया सरकारी अस्पताल एम.जी.एम में कोरोना टीका का पहला इंजेक्शन
    Next Article विधायक सरयू राय के कार्यों से क्षेत्र की जनता निराश?चौक चौराहे पर हो रही है रघुवर सरयू की तुलना

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.