Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया
    Breaking News

    जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काकापोरा. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। शुक्रवार सुबह से ही यह मुठभेड़ जारी थी। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान तीनों आतंकियों को घेरने में कामयाबी मिली और लंबी चली मुठभेड़ के बाद इन्हें मार गिराया गया। सुरक्षाबलों पर आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए ये तीनों आतंकी भाजपा नेता के घर पर हुए हमले में शामिल थे। बता दें कि सुबह से ही पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा था। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पुलिस कर्मियों पर गोलियां चला दी गईं, जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि सुबह से ही दोनों ओर से गोलीबारी अब भी जारी थी। दरअसल, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थानीय भाजपा नेता पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चार में से एक आतंकवादी बुर्का पहनकर आया था और अरिगाम नौगाम स्थित भाजपा नेता अनवर अहमद से मिलने का अनुरोध किया था। अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के भाजपा महासचिव एवं कुपवाड़ा जिले के प्रभारी अहमद घटना के समय मकान में मौजूद नहीं थे। क्या हुआ था कलअधिकारी ने बताया कि जैसे ही संतरी ने दरवाजा खोला आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे संतरी की मौत हो गई। संतरी की पहचान रमीज रजा के तौर पर हुई है। रजा को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि अंदर मौजूद अन्य गार्ड द्वारा जवाबी कार्रवाई किए जाने के डर से आतंकवादी भाजपा नेता के घर पर नहीं होने की सूचना मिलने पर भाग गए। हालांकि वे एसएलआर राइफल लूट ले गए।

    यह घटना उत्तरी कश्मीर स्थित बारामूला जिले के सोपोर में ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के सदस्य एवं उसके सुरक्षा गार्ड की आतंकवादियों द्वारा हत्या करने के तीन दिन बाद हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकटेगा ख़ाक किसी का सफ़र सलीके से
    Next Article अभी आठ महीने और लंबा चलेगा किसान आंदोलन: राकेश टिकैत

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.