Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो ने की महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण कर किया नमन
    Breaking News Headlines झारखंड

    भाजयुमो ने की महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण कर किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो ने की महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण कर किया नमन

    जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो प्रदेश द्वारा निर्देशित अभियान के तहत महापुरुषों के प्रतिमा की साफ-सफाई के निमित्त गुरुवार को जुगसलाई क्षेत्र अंतर्गत घोड़ा चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह एवं रेलवे ओवरब्रिज स्थित शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा की साफ-सफाई की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर जलाभिषेक किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर महान विभूतियों को नमन किया। वहीं, संध्याकाल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मानगो गोलचक्कर स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा की पूरे श्रद्धाभाव से साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में मिट्टी के द्वीप प्रजवल्लित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव अभियान में मुख्यरूप से शामिल हुए और शहीद खुदीराम बोस के योगदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और साफ-सफाई के कार्य केवल जयंती और पुण्यतिथि पर ही होती है। भाजपा प्रत्येक दिन महापुरुषों का सम्मान कर उनके विचारधारा को दैनिक जीवन में अपनाकर माँ भारती को परम वैभव पर ले जाने को प्रयासरत है। ऐसे पहल से कई युवा प्रभावित होकर महापुरुषों के सम्मान में अपनी भूमिका को समझेंगे और राष्ट्रनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, कृष्णा शर्मा काली, श्वेता कुमारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, दिनेश शर्मा, उमेश पांडेय, शशि यादव, राज मिश्रा, मौंटी अग्रवाल, नवजोत सिंह सोहल, प्रकाश दुबे, नारायण गौड़, सन्नी संघी, सौरभ सिंह, एस कार्तिक कौस्तव राय, शशांक शेखर, रवि सिंह, सुमित श्रीवास्तव समेत युवा मोर्चा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय साहित्य परिषद ने नर्मदेश्वर पांडे जी के निधन पर जताया शोक
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    May 12, 2025

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    May 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.