Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक की बीजेपी सरकार में बगावत, मंत्री ने येदियुरप्पा के खिलाफ राज्यपाल को भेजा पत्र, लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक की बीजेपी सरकार में बगावत, मंत्री ने येदियुरप्पा के खिलाफ राज्यपाल को भेजा पत्र, लगाए गंभीर आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के दिन लगता है अच्छे नहीं चल रहे हैं. एक ओर जहां ऑपरेशन लोटस के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट से झटका लगा है, तो वहीं दूसरी ओर उन्हीं की सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने बगावत कर दी है. ईश्वरप्पा ने सीएम येदियुरप्पा पर उनके कामकाज में हस्तक्षेप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

    कर्नाटक सरकार में रूरल डेवलपमेंट मिनिस्टर ईश्वरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री की शिकायत की है. उन्होंने येदियुरप्पा पर कर्नाटक (व्यापार का लेन-देन) नियम 1977 का उल्लंघन करते हुए अपने मंत्रालय में सीधे हस्तक्षेप का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने अपने पत्र की एक कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा को भी भेजी है.

    मंत्री ईश्वरप्पा का आरोप है कि येदियुरप्पा ने उनके विभाग से बिना उनकी सहमति लिए हुए 774 करोड़ रुपये का आवंटन किया. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में एक जिले के लिए अपने मंत्रालय के बजट से 65 करोड़ रुपये आवंटित किए और 29 अन्य जिलों की उपेक्षा की.

    बता दें कि ईश्वरप्पा और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक समय काफी करीबी माने जाते थे. दोनों के बीच में रिश्ते तब बदल गए जब मुख्यमंत्री ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए कई नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दे दी थी. इसके बाद ही दोनों के बीच रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचार माह में 150 से अधिक बढ़ी गैस की कीमतें, अब 10 रुपए सिलेंडर कम करने का आदेश
    Next Article होटल-रेस्टोरेंट को अब लिखना होगा मीट हलाल है या झटका, नॉर्थ एमसीडी में प्रस्ताव पास

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.