Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार माह में 150 से अधिक बढ़ी गैस की कीमतें, अब 10 रुपए सिलेंडर कम करने का आदेश
    Breaking News

    चार माह में 150 से अधिक बढ़ी गैस की कीमतें, अब 10 रुपए सिलेंडर कम करने का आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पिछले चार माह में घरेलू सिलिंडर की कीमत 150 रुपए से अधिक बढ़ चुकी है, लेकिन आज 31 मार्च बुधवार को इसकी कीमत में 10 रुपए की कमी की गई है. इंडियन ऑयल लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की गई है. नई कीमतें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होंगी.

    अभी तक नई दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 819 रुपये, कोलकाता में 845.50 रुपये, मुंबई में 819 रुपये और चेन्नई में 835 रुपये में मिलता है. बता दें कि कटौती के बाद एक अप्रैल से दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये, कोलकाता में 835.50 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये हो जाएगी.

    उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी. चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए थे, इसके बाद 14 फरवरी को 50 रुपये और 25 फरवरी को एक बार फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

    बीते दिसंबर के बाद से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है और कुल मिलाकर देखें तो अभी तक एक सिलिंडर के दाम में 150 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है. जनवरी में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कई तेजी या कमी नहीं आई थी. वहीं, दिसंबर 2020 में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में दो बार इजाफा किया गया था. एक दिसंबर को घरेलू एलपीजी की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये की गई थी. वहीं, इसके बाद 15 दिसंबर को एक सिलिंडर की कीमत बढ़ाकर 694 रुपये कर दी गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र ने वापस लिया छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने का फैसला, PPF पर पहले की तरह मिलेगा रिटर्न
    Next Article कर्नाटक की बीजेपी सरकार में बगावत, मंत्री ने येदियुरप्पा के खिलाफ राज्यपाल को भेजा पत्र, लगाए गंभीर आरोप

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.