Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विधायक के समक्ष रखी शिकायत
    Breaking News झारखंड

    ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विधायक के समक्ष रखी शिकायत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *आदिवासियों द्वारा आयोजित महा चौपाल में शामिल होने विधायक डॉ इरफान अंसारी चंद्रढिपा पहुंचे*

    *बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे मनमानी की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक जी के समक्ष रखी*

    *पूर्व के भाजपा माइंडेड पदाधिकारी सरकार का नाम खराब कर रहे*

    *विभाग की मनमानी नहीं चलेगी.. सरकार की छवि जो भी खराब करेगा वह बख्शा नहीं जाएगा*

    *समस्त ग्रामीण विधायक जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी से मिलने मधुपुर जाएंगे*

    *झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज चंद्रढिपा पहुंच कर आदिवासी समाज द्वारा आयोजित महाचौपाल में भाग लिया। मौके पर पंचायत एवं आसपास के सभी ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक जी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।।*

    *मौके पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे मनमानी एवं दबंगई की शिकायत विधायक जी के समक्ष रखा और बताया कि आए दिन बिजली विभाग द्वारा हम लोगों को परेशान किया जा रहा है। जानबूझकर एक साजिश के तहत हमारे आदिवासी बाहुल्य गांव को निशाना बनाया जा रहा है। हम लोगों को फर्जी बिल देकर झूठे केस मुकदमे में फंसाया जा रहा है। एक तो विभाग द्वारा महीने महीने बिल नहीं दिया जाता है और जब कई महीनों तक बिल बकाया होता है तो यह लोग जोर जबस्ती कर वसूलने का प्रयास करते हैं और केस करने की धमकी देते हैं।हम सभी लोग बिजली विभाग के क्रियाकलाप से त्रस्त है और आपसे आग्रह करते हैं कि हमारे समस्या का निदान करें। हम लोग बहुत जल्द विधायक जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलने मधुपुर जाएंगे और अपनी समस्या उनके समक्ष रखेंगे*

    *मौके पर विधायक जी ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद बिजली विभाग पर जमकर बरसे और कहां की पूर्व के कई भाजपा माइंडेड पदाधिकारी जानबूझकर हेमंत सोरेन सरकार का नाम खराब करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं जिसे मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। यहां की जीएम एवं एसी के निर्देश पर ऐसा कार्य हो रहा है जिससे आम जनता परेशान हैं। विभाग समय समय पर बिजली बिल ना देकर एकमुश्त बिल वसूलने का काम करती है जिसे गरीब जनता दे पाने में असमर्थ रहती है। बिल नहीं देने की स्थिति में ही उन पर मुकदमा किया जाता है।विभाग द्वारा उनसे बिल के साथ-साथ सूद भी वसूला जाता है। मैं पूछना चाहता हूं कि जब उपभोक्ता बिल के साथ सूद और जुर्माना भी देते हैं तो फिर केस मुकदमा क्यों? या तो जुर्माना ही वसूल लिया जाए या फिर केस ही कर दिया जाए। विभाग की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इस विषय पर समस्त ग्रामीण मुख्यमंत्री जी से मिलना मधुपुर जाएंगे और अपनी बात रखेंगे*

    मौके पर मुखिया डेविसन हांसदा, बलदेव मुर्मू परिमल मरांडी रंजित दास जियाराम हांसदा प्रदीप मंडल बबलू सोरेन जय सिंह हेम्ब्रम बाबूजन मरांडी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती संग दिनेश कुमार ने किया रोड शो
    Next Article पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती संग दिनेश कुमार ने किया रोड शो

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.