Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के सौजन्य से जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Breaking News झारखंड

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के सौजन्य से जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 8, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सौजन्य से जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

    उपायुक्त श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा प्र से) ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    परिवार की उन्नति में महिलाओं का होता है अहम योगदान, इसलिए महिलाओं का करें सम्मान- उपायुक्त

    महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं, इसलिए मिथक तोड़ जीवन में आगे बढ़ें – उपायुक्त

    आज दिनांक- 08 मार्च 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय में स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया गया।

    आज का दिन महिलाओं के लिए खास

    उपायुक्त, जामताड़ा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास है। कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं। महिलाओं के द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करने एवं उन्हें सम्मानित करने का अवसर है। कहा कि इस वर्ष 2021 में *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम- “महिला नेतृत्व कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” (“Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world” ) है।* उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं परिवार को चलाने एवं उन्नति की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाती है। आज महिलाएं सभी क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और अपनी पहचान बना रही है। आज के समय में महिलाएं घर और बाहर दोनों काम को संभालती है। वह हर दिन कई जिम्मेदारियों को निभाती हैं। उपायुक्त ने कहा कि आप सभी महिलाएं अपनी प्रतिभा और शिक्षा का सदुपयोग कर अपने आप को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएं क्योंकि आप में अपनी पहचान बनाने की क्षमता है।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा प्र से) ने कहा कि महिलाएं जिस भी क्षेत्र में जाती हैं कार्य बेहतर हो जाता है। महिलाओं की भागीदारी घर एवं कार्यालय में अहम है। शिक्षा एवं समाज कल्याण के कार्य में महिलाएं बेहतर कर रही हैं। कहा कि महिलाएं सशक्त बनें। महिलाएं जिन कार्यक्रम में हिस्सा लेती हैं कार्यक्रम की सफलता के बिन्दु बढ जाती है। अपने आपको सशक्त महसूस करें।

    इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ आशा एक्का ने कहा कि महिलाएं आज पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। पिछले वर्ष से अब तक कोरोना महामारी में भी महिलाओं ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएँ अपने आप को कमजोर नहीं समझें। निष्ठापूर्वक अपने कार्य को करें।

    स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु स्वच्छता चैंपियन के रूप में महिलाओं को किया गया सम्मानित

    इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओं को स्वच्छता चैंपियन के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ आशा एक्का, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड श्रीमति पल्लवी सिन्हा, प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमति अंजू पोद्दार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ दीपशिखा रमानी सहित जिला स्तरीय महिला पदाधिकारियों, जल सहियाओं, जनप्रतिनिधि में विभिन्न पंचायत की महिला मुखियाओं को वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे* सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई , प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक इकाई, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुस्तकालय के उद्घाटन के लिए विधायक व मंत्री फीता काट सकते हैं तो दुमका सांसद क्यों नहीं, उपायुक्त को चाहिए कि सभी को बुलाए:सोमनाथ सिंह
    Next Article सखी मंडल के महिलाओं को सम्मानित किया गया

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.