Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 365 रन पर सिमटी भारतीय पारी, कैरियर के पहले शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर
    Breaking News Headlines खेल

    365 रन पर सिमटी भारतीय पारी, कैरियर के पहले शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. आज यानी शनिवार 6 मार्च को मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है. 297/7 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम 114.4 ओवर में 365 रन पर ढेर हो गई. वॉशिंग्टन सुंदर 96 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत के पास अब 160 रन की बढ़त है.

    मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज वॉशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल ने आठवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। इसके बाद अक्षर पटेल ने एक रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट खो दिया. वे 43 रन बनाकर रन आउट हो गए और अपने पहले टेस्ट अर्धशतक से चूक गए. नौवें विकेट के रूप में इशांत शर्मा पवेलियन लौटे, जो बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए.

    मैच के दूसरे दिन भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सात विकेट पर 294 रन बनाये, जिससे इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 89 रन की हो गई है. विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने 118 गेंदें खेलकर 101 रन बनाये और सुंदर नाबाद 60 के साथ सातवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की.

    आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज पवेलियन लौटे. उन्हें बेन स्टोक्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया. इस तरह दूसरे छोर पर वॉशिंग्टन सुंदर 96 रन बनाकर नाबाद रहे और अपने टेस्ट करियर के पहले शतक से चूक गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदौर में मिले कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित 6 मरीज, मचा हड़कंप
    Next Article नोरा फतेही बनी यूट्यूब पर एक बिलियन का आंकड़ा छूने वाली पहली अफ्रीकी अरब महिला कलाकार

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.