Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुराने सिंचाई कूप निर्माण कार्य को पूर्ण कर शीघ्र क्लोज करने का निर्देश
    Breaking News झारखंड

    पुराने सिंचाई कूप निर्माण कार्य को पूर्ण कर शीघ्र क्लोज करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर (जामताड़ा)– पुराने सिंचाई कूप निर्माण कार्य को पूर्ण कर शीघ्र क्लोज करें । बेवजह योजनाओं को लटका कर के नहीं रखें । वित्तीय वर्ष अंतिम चरण में है । इसलिए गंभीरतापूर्वक संबंधित कर्मी क्षेत्र में योजनाओं को पूर्ण कराने की दिशा में सक्रिय हो जाए । यह निर्देश बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधीनस्थ कर्मियों को दिया । उन्होंने कहा अभी भी कई पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से जो सिंचाई कूप पिछले वर्ष प्रारंभ हुआ था उसका कार्य अधूरा है। जिस योजना में सामग्री मद की राशि नहीं पहुंची है उसमें सामग्री मद की राशि एमआईएस करवाएं । सामग्री मद की राशि जाने में विलंब नहीं होगी। उन्होंने एक-एक कर सभी पंचायतों की योजनाओं की समीक्षा की । रोजगार सेवकों से कहा कि जो योजनाओं में मास्टर रौल आता है उसमें पंचायत सचिव, मुखिया, कनिय अभियंता से हस्ताक्षर करवाना कतई नहीं भूले । निर्धारित सभी लोगों का हस्ताक्षर नहीं होने पर किसी भी सूरत में मास्टर रोल एमआईएस नहीं होगा। उन्होंने कनीय अभियंता से कहा की योजनाओं की मापी समय-समय पर करें ।जिस योजना में जितना कार्य हुआ है उसी हिसाब से उसमें मजदूरी का भुगतान करना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं की कम काम हुआ और अधिक पैसे की निकासी योजना में हो जाए । यदि निरीक्षण के क्रम में योजनाओं के मद में अधिक राशि की निकासी का मामला सामने आया तो संबंधित रोजगार सेवक पर कार्रवाई होगी । योजना स्थल पर मनरेगा के मापदंडों का अनुपालन होना चाहिए । गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चुका है योजना स्थल पर मजदूरों के लिए पानी की सुविधा दवा की सुविधा होनी चाहिए। यदि महिला मजदूरों की संख्या योजना में है तो उनके बच्चे को रखने के लिए एक केयरटेकर रखना है । मौके पर बीपीओ विद्युत मुर्मू कनीय अभियंता जितेंद्र टूडू ,सुमन पंडित ,पंचायत सचिव किशोर खां आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला के सभी प्रखंडों में कला एवं संस्कृति भवन का होगा निर्माण:विधायक इरफान
    Next Article पंचायत के वैसे विद्यार्थी जो पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं उन्हें यहां पढ़ाई का नया अवसर मिलेगा:बीडीओ

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.