Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानपुर में पलटा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला, दबने से 6 लोगों की मौत, अनेक घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कानपुर में पलटा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला, दबने से 6 लोगों की मौत, अनेक घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुये एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के अनुसार मामला कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र स्थित हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ट्रोला में सवार 22 लोग उसके नीचे दब गए. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

    वहीं अन्य 16 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका. इनमें से आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं अन्य 8 को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

    ट्रोला में सवार महिला मजदूर श्यामा देवी ने बताया कि यह सभी मजदूर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं जो इटावा की ओर जा रहे थे. इन सभी को इटावा में कोयला छनाई का काम मिला था, जिसके लिए यह सभी हमीरपुर से निकले थे. महिला के अनुसार ट्रॉला चालक तेज आवाज में गाने बजा रहा था और गाड़ी गलत ढंग से चला रहा था. इसके चलते ट्रॉला पलट गया.

    इस हादसे में मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं. वहीं हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में हाईवे से गुजर रहे वाहनों ने अपने वाहन रोककर लोगों को निकालना शुरू किया. साथ ही मामले की सूचना भोगनीपुर कोतवाली पुलिस को दी.

    सूचना मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी. इस हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पुखराया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है, जहां से उन्हें कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल में रेफर किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकई रियायतों के साथ SBI ने की होमलोन की ब्याज दर में कटौती
    Next Article G-23 में शामिल कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल में आईएसएफ के साथ गठबंधन को बताया शर्मनाक

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.