Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की पावर ग्रिड चीनी हैकर्स के निशाने पर, अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    Breaking News Headlines

    देश की पावर ग्रिड चीनी हैकर्स के निशाने पर, अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश की पावर सप्लाई चीन के सायबर अटैकर्स के निशाने पर है. यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे कम से कम 12 संस्थान चीनी हैकर्स के निशाने पर थे. इसमें मुख्य रूप से पॉवर यूटिलिटी और उनके लोड डिस्पैच सेंटर्स शामिल हैं. साल 2020 के बीच में चीनी सरकार के समर्थन वाले कुछ समूहों ने मैलवेयर इंजेक्ट करने की कोशिश की थी. चीनी हैकर्स की कोशिश थी कि वह भारत में बड़ा पावर कट कर सकें.

    रिकॉर्डेड फ्यूचर की एक स्टडी के अनुसार एनटीपीसी लिमिटेड, पांच रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर्स और दो बंदरगाहों पर हैकर्स ने हमला किया था. भारतीय राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर की परिभाषा के अनुसार, सभी 12 संगठन महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर हैं.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ सीमा पर गतिरोध पैदा करने वाले भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच मई 2020 की झड़पों से पहले इसकी कोशिश शुरू हो गई थी. पिछले साल भारत के बिजली क्षेत्र का एक बड़े संस्थान को निशाना बनाने के लिए चीनी संगठनों ने एक विशेष सॉफ्टवेयर का खूब इस्तेमाल किया.

    रिपोर्ट में दावा है कि हैकर्स के कुछ समूह राज्य सुरक्षा मंत्रालय या चीन की मुख्य खुफिया और सुरक्षा एजेंसी और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से भी जुड़़े हुए हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बिजली क्षेत्र के अलावा, कई सरकारी और रक्षा संगठन भी रडार पर थे.

    हालांकि इस रिपोर्ट में मैलवेयर की वजह से हुई किसी गड़बड़ी का जिक्र नहीं किया गया था, लेकिन इसने 13 अक्टूबर 2020 को मुंबई में बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट का जिक्र है. जो कथित तौर पर पडघा के एक स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में मैलवेयर इंसर्शन के कारण हुआ था.

    महाराष्ट्र के बिजली मंत्री नितिन राउत ने उस समय कहा था कि अधिकारियों को संदेह था कि कुछ अंदरूनी दिक्कत लंबे समय तक बिजली गुल रहने की वजह है. बीते साल हुई इस घटना में दो घंटे तक मुंबई स्टॉक एक्सचेंज बंद रहा, जबकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. साथ ही मुंबई, ठाणे और मावी के कुछ दफ्तरों को भी बंद कर दिया गया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीएसटी में 7 फीसदी की बढ़ोतरी, फरवरी में 1.13 लाख करोड़ रहा कलेक्शन, लगातार पांचवें महीने एक लाख करोड़ के पार
    Next Article कुम्भ स्नान की प्रमुख तिथियां

    Related Posts

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    June 28, 2026

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.