Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत अगर टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो स्थगित हो सकता है एशिया कप: एहसान मनी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत अगर टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो स्थगित हो सकता है एशिया कप: एहसान मनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन एहसान मनी का कहना है कि भारत अगर वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो एशिया कप 2021 को स्थगित किया जा सकता है. गौरतलब है कि एशिया कप का आयोजन इस साल श्रीलंका में जून में होना है जबकि वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी 18 से 22 जून तक लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा.

    एहसान मनी ने कराची में मीडिया से बातचीत में कहा कि एशिया कप को पिछले साल होना था, लेकिन इसे 2021 के लिए स्थगित किया गया था. मौजूदा स्थिति में ऐसा लगता है कि यह इस साल नहीं कराया जा सकता है, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी जून में होना है. श्रीलंका ने कहा है कि वह जून में इस टूर्नामेंट को कराने की कोशिश करेगा.

    पीसीबी चेयरमैन ने आगे कहा कि दोनों टूर्नामेंट के बीच तारीखों में टकराव हो रहा है. हमें लगता है कि एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा और इसे 2023 तक स्थगित कर देना चाहिए.

    बता दें कि एशिया कप का आयोजन पिछले साल सिंतबर में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित किया गया था. एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इसका आयोजन स्थल बदलने की अपील की थी.

    गौरतलब है कि पिछली दो बार की तरह इस बार भी एशिया कप टी-20 फार्मेट में खेला जाएगा. हालांकि, पहले यह 50 ओवर का होता था. इस टूर्नामेंट में कुल पांच देशों की टीमें हिस्सा लेती हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजावेद अख्तर अवमानना मामला: कंगना को कोर्ट का जमानती वारंट, 22 मार्च तक पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश
    Next Article पंजाब: सीएम अमरिंदर के प्रिंसिपल एडवाइजर बने प्रशांत किशोर, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.