Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जावेद अख्तर अवमानना मामला: कंगना को कोर्ट का जमानती वारंट, 22 मार्च तक पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश
    Breaking News Headlines सिनेमा

    जावेद अख्तर अवमानना मामला: कंगना को कोर्ट का जमानती वारंट, 22 मार्च तक पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट एक बार फिर कानूनी विवाद में उलझती नजर आ रही हैं. गीतकार जावेद अख्तर की मानहानि के मामले में मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सोमवार को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. कोर्ट ने वारंट इसलिए जारी किया, क्योंकि कंगना बार-बार बुलाने के बावजूद पुलिस स्टेशन में हाजिर नहीं हो रही हैं.

    कोर्ट ने अब कंगना को पुलिस के सामने हाजिर होने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया है. इस दौरान कंगना पुलिस स्टेशन चली जाती हैं तो वारंट अपने आप रद्द मान लिया जाएगा. इस मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी. इस बीच कंगना ने वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे.

    कंगना न थाने में पेश हुईं, न कोई जवाब दिया

    जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उनके वकील जय कुमार भारद्वाज ने बताया कि पिछले महीने मुंबई पुलिस की ओर से कंगना का बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुई थीं और न ही उनकी ओर से कोई जवाब आया. इस मामले में दिसंबर 2020 में अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जुहू पुलिस से कहा था कि जावेद अख्तर की शिकायत की जांच करे. इसके बाद पुलिस ने 1 फरवरी को अदालत में रिपोर्ट दे दी. इसमें कहा गया कि शिकायतकर्ता (जावेद अख्तर) के आरोप की और जांच की जरुरत है.

    जावेद अख्तर का दावा- कंगना की वजह से इमेज खराब हुई

    जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका नाम बॉलीवुड की गुटबाजी में घसीटा. साथ ही ऋतिक रोशन के मामले में जो आरोप लगाया उससे उनकी (जावेद अख्तर) छवि खराब हुई है.

    कंगना की बहन के बयान से विवाद शुरू हुआ था

    कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने जावेद अख्तर पर कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें. महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि कंगना ने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था. वे प्रधानमंत्री को फांसीवादी कहते हैं….चाचाजी आप दोनों क्या हो?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी सेे पूछा- पीडि़ता से शादी करोगे? गिरफ्तारी से मिली फौरी राहत
    Next Article भारत अगर टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो स्थगित हो सकता है एशिया कप: एहसान मनी

    Related Posts

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    June 28, 2026

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    June 28, 2026

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.