टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉक्टर जे जे ईरानी बीती रात अपने घर में गिर जाने के कारण घायल हो गए जमशेदपुर बेल्डीह गोल्फ कोर्स के बगल स्थित बंगला में बीती रात बाथरूम जाने के क्रम में वे गिर गया. उनको तुरंत टीएमएच ले जाया गया। वहां भर्ती कर उनकी जांच की गयी। रिपोर्ट आने का इंजतार किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनको अंदरुनी चोट लगी है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उनकी पत्नी श्रीमती डेजी इरानी भी उनके साथ हैं। 80 साल की उम्र के कारण डा इरानी के स्वास्थ को लेकर टीएमएच के डाक्टर पूरी तरह सतर्क हैं। डा इरानी को पहले एच डी वार्ड में भर्ती कराया गया। फिर उनको स्वर्णरेखा वार्ड में शिफ्ट किया गया। सुबह करीब चार बजे उनको टीएमएच ले जाया गया। उनका सिटी स्कैन, एक्सरे,किया गया है। शाम तक रिपोर्ट नहीं आई थी।