Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हारीम शाह ने बिलावल भुट्टो को अपना प्‍यार बताकर हंगामा खड़ा किया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    हारीम शाह ने बिलावल भुट्टो को अपना प्‍यार बताकर हंगामा खड़ा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्‍लामाबाद. पाकिस्तान की विवादित टिकटॉक स्टार हारीम शाह ने अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी को अपना प्यार बताकर नया बवाल खड़ा कर दिया है. हारीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर वीडियो शेयर कर बिलावल भुट्टो के प्रति अपने प्यार को स्वीकार किया है. इसके बाद से ही हारीम शाह का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इससे पहले भी पाकिस्तान की यह टिकटॉक स्टार पाकिस्तानी मुफ्ती अब्‍दुल कव‍ि को थप्पड़ मारकर और इमरान खान के करीबी मंत्री शेख राशिद के ऊपर अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं. हारीम पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के भी वीडियो को जारी करने की धमकी दे चुकी हैं.

    पहले भी बिलावल को अपना प्यार बता चुकी हैं हारीम

    एक्सप्रेस न्यूज़ के मुताबिक वीडियो में हारीम शाह पहाड़ों की कसम… के बोल वाले गाने पर मोबाइल में बिलावल भुट्टो जरदारी की तस्वीर दिखाती हुई नजर आ रही हैं. वह बार-बार कैमरे की तरफ बिलावल की तस्वीर दिखाकर अपने दिल से लगाती भी हैं. जिसके बाद से उनका यह वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहा है. इससे पहले भी हारीम शाह एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं. हारीम शाह के टिकटॉक अकाउंट को करीब 50 लाख लोग फॉलो करते हैं.

    जल्द ही वेबसीरीज में नजर आएंगी हारीम शाह

    कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि हारिम शाह जल्द ही एक वेब सीरिज में एक्टिंग करती दिखाई देंगी. यह उनका पहला एक्टिंग डेब्यू होगा. इससे पहले उन्हें टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ही एक्टिंग करते हुए देखा गया है. इस वेब सीरीज का नाम राज है जो उर्दूफ्लिक्स पर दिखाई देगा. इस सीरीज को मंसूर सईद ने लिखा है जबकि इसके डॉयरेक्टर असद अली जैदी हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या सीरीज में हारिम शाह लीड रोल में होंगी या फिर किसी साइड एक्ट्रेक के रूप में. कुल दिन पहले जब पाकिस्तान में कुछ दिनों के लिए टिकटॉक को बैन किया गया था तो हारिम शाह ने खूब विरोध किया था.

    इमरान के मंत्री के ऊपर लगाया था अश्लील बातचीत का आरोप

    हारीम शाह ने पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद पर सनसनीखेज आरोप लगाकर सुर्खियों में आईं थी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पाकिस्तान के तत्कालीन रेल मंत्री रहे शेख राशिद उनसे बात करते दिखाई दिए थे. उन्होंने उस वीडियो चैट में कथित तौर पर शेख राशिद के ऊपर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था. हालांकि, बाद में हारीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो हटा लिया था और कहा था कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे. शेख रशीद वही मंत्री हैं जिन्होंने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी थी.

    मुफ्ती को थप्पड़ मार विवादों में फंसी थी हारीम

    जनवरी 2021 में हारीम शाह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पाकिस्तान के मुफ्ती अब्‍दुल कव‍ि को थप्पड़ मारती नजर आईं थीं. उन्होंने आरोप लगाया था कि मुफ्ती ने एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान उन पर अश्लील कमेंट किया था जिसके बाद यह घटना हुई. उधर मुफ्ती ने इन आरोपों से साफ इंकार किया था. इस घटना के बाद हारिम ने कहा था कि मुझे कोई पछतावा नहीं है. यदि उनके जैसे आदमी को दंडित किया जाए तो पाकिस्‍तान में कोई बलात्‍कार नहीं होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिच आलोचकों को अश्विन का करारा जवाब… अच्छी पिच की परिभाषा समझाएं
    Next Article अमेरिका पर तेजी से बढ़ रहा है कर्ज, भारत के भी 216 अरब डॉलर बकाया

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.