Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिच आलोचकों को अश्विन का करारा जवाब… अच्छी पिच की परिभाषा समझाएं
    Headlines खेल

    पिच आलोचकों को अश्विन का करारा जवाब… अच्छी पिच की परिभाषा समझाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दो दिन में ही समाप्त होने के बाद पिच की आलोचना करने वालों को दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने करारा जवाब दिया है और साथ ही सवाल उठाया है कि अच्छी पिच की परिभाषा क्या है यह समझाएं. अश्विन ने शनिवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैच के बाद कई लोगों ने मुझसे मैसेज कर कहा कि यह केवल दो दिन में ही समाप्त हो गया. मैं उन लोगों से सवाल करना चाहता हूं कि गुलाबी गेंद से खेले गए उन सभी तीन टेस्ट मैचों के बारे में वे क्या कहेंगे जो भारत ने खेले और उन सभी का परिणाम केवल तीन दिन के भीतर ही आ गया.

    ऐसे लोग केवल पिच को लेकर अपनी राय व्यक्त कर देते हैं. इन लोगों ने संभवत: गुलाबी गेंद वाले टेस्ट मैच नहीं खेले हैं इसलिए इन्हें ऐसे टेस्ट मैच का अंदाजा नहीं है.’’ ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘ मेरी पूरी नाराजगी इस बात को लेकर है कि जो लोग पिच की आलोचना कर रहे हैं ऐसे लोग उस समय पिच को लेकर चुप रहते हैं जब हम मैच हारते हैं. किसी भी मैच में गेंदबाज बेहतर गेंदबाजी कर मैच को जीतना चाहते हैं जबकि बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ना होता है. इसको लेकर कोई सवाल नहीं है. बेहतर पिच कैसे बनाई जाती है इसे कौन परिभाषित कर सकता है. मैच के पहले दिन गेंद स्विंग करे उसके बाद बेहतर बल्लेबाजी हो और अंतिम दो दिनो में गेंद स्पिन करे. इन नियमों को कौन बनाता है, हमें इन सबसे ऊपर उठना होगा.’’

    टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले अश्विन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के खिलाड़यिों को ऐसी पिचों से कोई परेशानी है. वे बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो मैदान के बाहर बैठकर चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी पिच की आलोचना करें. हमने अपने किसी भी विदेशी दौरे में पिच को लेकर कभी कुछ नहीं कहा.’’ अश्विन ने पिच की आलोचना करने वालों से सवाल करते हुए कहा, ‘‘आप पिच को लेकर बार-बार हमसे ही क्यों सवाल करते हैं. क्या ऐसा कभी हुआ है कि हम किसी देश के दौरे पर गए हों और वहां पिच को लेकर ऐसे सवाल खड़े किए गए हों. हमारे देश की मीडिया में हर जगह यह मुद्दा छाया हुआ है.’’ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 112 जबकि दूसरी पारी में केवल 81 रन पर ऑलआउट हो गयी थी. भारत ने अपने स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और अश्विन के शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में भी क्रिकेट लीग : सौ खिलाडिय़ों पर लगी बोली, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान समेत 5 इंटरनेशनल प्लेयर्स बने मेंटर
    Next Article हारीम शाह ने बिलावल भुट्टो को अपना प्‍यार बताकर हंगामा खड़ा किया

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.