Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खतरा : अंटार्कटिका में टूटा विशाल हिमखंड, आकार में मुंबई से दोगुना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    खतरा : अंटार्कटिका में टूटा विशाल हिमखंड, आकार में मुंबई से दोगुना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंटार्कटिका में आइस शेल्फ से एक विशाल हिमखंड टूट गया है. हिमखंड का आकार मुंबई शहर के दोगुने से भी ज्यादा है. इस हिमखंड का आकार 1,270 वर्ग किमी है जबकि मुंबई का आकार 603 वर्ग किलोमीटर ही है. यह आइस बर्ग 26 फरवरी की सुबह पूरी तरह से टूट गया. बता दें कि पिछले साल नवंबर 2020 में आइस शेल्फ पर एक दरार बनी थी.

    नॉर्थ रिफ्ट दरार पिछले दशक में ब्रंट आइस शेल्फ में सक्रिय रूप से सबसे अहम हिस्सा था.ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे (बीएएस) के वैज्ञानिकों ने इसके अलग होने की उम्मीद पहले ही जता दी थी.

    बीएएस के निदेशक डेम जेन फ्रांसिस ने कहा, हमारी टीमें बरसों से ब्रंट आइस शेल्फ से एक हिमखंड के अलग होने को लेकर पूरी तरह तैयार थी. ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे द्वारा इसकी एक तस्वीर भी जारी की गई है. वैज्ञानिकों के अनुसार यह घटना बर्न्ट आइस शेल्फ क्षेत्र में हुई. इस विघटन को काल्विंग कहा जाता है, जिसमें जमे हुए क्षेत्र से विशाल हिमखंड अलग होते हैं. बता दें कि धरती पर सबसे ज्यादा बर्फ अंटार्कटिका पर है. कहा जाता है कि अगर अंटार्कटिका की बर्फ टूट कर समुद्र में पिघल जाए तो जलस्तर 70 मीटर बढ़ जाएगा. कई शहर व द्वीप पूरी तरह डूब जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका, कहा आओ भारत को कोरोना मुक्त बनायें
    Next Article 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को 1 मार्च से लगेगा टीका, टीकाकरण के दूसरे चरण के दिशानिर्देश जारी

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.