Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीणों ने कहा-खराब नल के बारे में बीडीओ को जानकारी दी गई है बावजूद नल की नही हुई मरम्मत,हेमंत सरकार से सार्वजनिक समस्याएं दूर होने की आस में फिरा पानी
    Breaking News झारखंड

    ग्रामीणों ने कहा-खराब नल के बारे में बीडीओ को जानकारी दी गई है बावजूद नल की नही हुई मरम्मत,हेमंत सरकार से सार्वजनिक समस्याएं दूर होने की आस में फिरा पानी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गर्मी से पहले ही जामताड़ा के फुदगाडीह गांव के ग्रामीण डोभानुमा कूप से पानी पीने को हुए मजबूर !

    जिले के कुल 15,344 नल में से 1898 नल सड़े हुए पाइप की वजह से हैं ठप !

    जामताड़ा| झारखंड में अभी गर्मी ने ठीक से दस्तक भी नहीं दी है, मगर पेयजल की समस्या शुरू हो गई है. जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के दिघारी पंचायत स्थित फुदगाडीह गांव के लोग डोभा का पानी पीने के लिए मजबूर हो गये हैं,गांव में कई नलकूप हैं,लेकिन एक भी ठीक नहीं है. जिस वजह से ग्रामीणों खेत में बने डोभानुमा कूप से पेयजल लाना पड़ रहा है।

    गांव आदिवासी बहुल है, ग्रामीण जितू मरांडी ,मुनी मुर्मू ,दुर्गा सोरेन ,अंजू हांसदा, दुलाल हांसदा ने कहा कि गांव के खराब नल के बारे में बीडीओ को जानकारी दी गई है इसके बावजूद नल ठीक नहीं हुए।हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों को आस जगी थी कि गांव में बिजली पानी सड़क की समस्या दूर होगी । अभी तक एसा कुछ भी नहीं हुआ है,गांव में आजतक बिजली नहीं पहुंची है,समुचित सड़क तक नहीं है।

    जिले के 15 हजार 344 नलों में सड़े हुए पाइप के अभाव में 1898 नल बंद

    बता दें कि जामताड़ा जिले में पेयजल विभाग की ओर से कुल 15 हजार 344 नलकूप लगाये गये हैं। इनमें सड खराब हुए पाइप की वजह से 1898 नलकूप बंद पड़े हुए हैं,इन नलकूपों की मरम्मत की व्यवस्था नहीं होने से आनेवाले दिनों में पेयजल के गंभीर मामले सामने आ सकते हैं।

    प्रखंडवार नल व बंद नलकूपों की संख्या इस प्रकार है

    जामताड़ा प्रखंड में कुल 3142 नल है, जिसमे खराब पड़े हुए पाइप की वजह से 355 नल बंद हैं. नारायणपुर प्रखंड में कुल 2921 नलों में 325, करमाटांड़ प्रखंड में कुल 1890 में 280, नाला प्रखंड में कुल 3363 नलों में 375, कुंडहित प्रखंड में कुल 1925 में 350 तथा फतेहपुर प्रखंड में कुल 2103 नलों में 213 बंद पड़े हुए है।

    क्या कहता है पेयजल विभाग

    पेयजल विभाग के सहायक अभियंता बराकत खान ने कहा कि गर्मी को लेकर विभाग की तैयारी है,हर प्रखंड में मरम्मती दल काम कर रहे हैं,विधायक निधि के कोटे से हर पंचायत में पांच-पांच नए नल गाड़े जा रहे हैं,मुखिया निधि से भी पाइप की व्यवस्था की जा रही है|

    क्या कहते है बीडीओ

    नारायणपुर बीडीओ माहेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा फुदगाडीह गांव में नल खराब है, जिसकी मरम्मती की जा रही है,गांव में बिजली व सड़क की भी समस्या है ज़िसे दूर किया जाएगा|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक इरफान अंसारी आदिवासीयों के हित में काम करने में असमर्थ हैं,नैतिकता के नाते अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए:सोमनाथ सिंह
    Next Article सामुदायिक पुस्तकालय को हाईटेक बनाएंगे,अभी तो पुस्तकालय खोलने की शुरुआत है:इरफान अंसारी

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.