Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश को बेचने की कगार पर ले गई थी समाजवादी पार्टी की सरकार: सीएम योगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश को बेचने की कगार पर ले गई थी समाजवादी पार्टी की सरकार: सीएम योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जनता ने सभी को मौका दिया था, आप भी कुछ कर सकते थे, लेकिन आपने नहीं किया.

    सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश को बेचने की कगार पर ले गई थी. मुख्यमंत्री योगी ने मुंगेरीलाल का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है समाजवादी मित्रों की यही स्थिति है. उन्होंने कहा कि आप लोग वास्तविकता को स्वीकार करना ही नहीं चाहते. अगर हर चीज अखिलेश यादव ने कर दिया था, तो जनता ने क्यों हराया? लोकसभा चुनाव में क्यों हार गए?

    विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चचाज़् के दौरान सीएम योगी ने पूवज़्वतीज़् अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपने देखते-देखते आप लोग तो प्रदेश को ही बेचने की कगार पर लेकर जा रहे थे, लेकिन प्रदेश को हमने तेजी के साथ आगे बढ़ाया है.

    उन्होंने विपक्ष के नेताओं से पूछा कि 5 साल कर क्या रहे थे? योगी ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद वित्तीय प्रबंधन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का परिणाम है कि आज एक-एक पैसे का उपयोग हो रहा है. उन्होंने पिछली सरकार और वर्तमान सरकार में किसानों से हुई गेहूं, धान, मक्का की खरीद के आंकड़े रखे और कहा कि कौन किसान विरोधी है और कौन हितैषी है, यह तय कर लीजिए.

    सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस देश को अपनी बपौती मान ली थी और अमेठी के लोग उन्हें चुनकर भेजते थे, आज उन्हें भी गाली दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि उस अमेठी में भी मेडिकल कॉलेज नहीं खोल पाए थे, हम वहां भी मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ने अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव को भी संसद में भेजा, लेकिन आपने आजमगढ़ को बदले में क्या दिया? बदनामी दी. आजमगढ़ के सामने संकट खड़ा था अपनी पहचान छिपाने का. कहीं जाते थे, तो लोग संदेह की निगाहों से देखते थे और आज विकास के नाम पर आजमगढ़ देखा जा रहा है.

    सीएम योगी ने पूछा कि क्यों नहीं एक्सप्रेस वे बनाया? क्यों नहीं विश्वविद्यालय बनाया? लेकिन विकास की सोच ही नहीं थी, हम भी चंद्र लोक और मंगल ग्रह की यात्रा करेंगे, लेकिन कुछ कर ही नहीं पाए. हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उनके विजन से ही सारे काम चल रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जो कार्य हुआ है, उसे स्वीकार कीजिए. योगी ने कहा कि लूट को हमने रोका है. पेंशन भी समाजवादी हो गई है क्या? जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई थी, आप लोग हंस रहे थे. आज यह योजना लोकप्रिय योजनाओं में से एक है.

    उन्होंने महिला, वृद्धावस्था पेंशन और छात्रवृत्ति सहित कई योजनाओं की तुलना पिछले सरकार से तुलना करते हुए कहा कि हमने खांचों और खेमों में बांटकर किसी को नहीं देखा. योगी ने कहा कि हमने हर पात्र को लाभ पहुंचाया. उन्होंने कहा यह बदली हुई तस्वीर यूपी की है.

    सीएम योगी ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी को लेकर प्रदेश के अंदर पहले की तुलना में कई गुना कार्य हुआ है. आवागमन की बेहतर सुविधाएं लोगों को मिलनी शुरू हुई हैं. इसका परिणाम भी सामने आ रहा है कोई भी निवेशक आज प्रदेश में आ सकता है, उसे पता है कि इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है. बिजली इनके समय में दिखती भी नहीं थी.

    उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कविता सुनाते हुए कहा कि आदमी न छोटा होता है, न बड़ा होता है. न ऊंचा होता है और न नीचा होता है. आदमी तो सिर्फ आदमी होता है. योगी ने कहा कि हमने जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा नहीं सीखा है. उन्होंने कहा कि हमने 24 करोड़ जनता को ध्यान में रखकर योजना बनाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के नवादा में पागल हाथी ने 6 लोगों को कुचला, चार की मौत
    Next Article पिच नहीं बल्लेबाजी खराब थी, दो दिन में खत्म हुए टेस्ट मैच पर बोले कोहली

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.