Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जीवन रेखा बना डे-केयर सेंटर
    Breaking News झारखंड

    थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जीवन रेखा बना डे-केयर सेंटर

    Nijam KhanBy Nijam KhanFebruary 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जीवन रेखा बना डे-केयर सेंटर

    पड़ोसी राज्यों के बच्चों के लिए भी वरदान
    रांची

    थैलेसीमिया से पीड़ित जिशान की मृत्यु पिछले वर्ष हो गई थी। उसका 11 साल का भाई इरफान भी थैलेसीमिया से पीड़ित है। इरफान को देख जिशान की याद आती है। किसी अनहोनी की कल्पना मात्र से मन विचलित हो जाता है। घर की आर्थिक स्थिति ने इरफान के इस रोग को और डरावना बना दिया। बच्चे के पिता साइकिल दुकान में काम करते हैं, उनकी आमदनी से बेटे का इलाज संभव नहीं। हम किसी हाल में अपने बच्चे को खोना नहीं चाहते। यह कहते-कहते शबाना की आँखें भर आईं। लेकिन उसके चेहरे पर संतोष और राज्य सरकार के प्रति आभार का भाव स्पष्ट झलक रहा था। शबाना ने कहा, शुक्रगुजार हूं सरकार की। आज मेरे बेटे का इलाज सदर अस्पताल, रांची में संचालित डे-केयर सेंटर में हो रहा है। शबाना उन माता-पिता और जरूरतमंदों में से एक हैं, जिनके अपनों के रक्त संबंधित विकारों का इलाज यहां हो रहा हैं।

    *आवश्यक सुविधाओं से लैस है डे-केयर सेंटर*

    थैलेसीमिया जैसे रक्त संबंधी विकारों के इलाज के लिए राज्य सरकार ने सदर अस्पताल को सभी जरूरी संसाधनों से सुसज्जित किया है। यहां दवाओं के साथ रक्त भी नि:शुल्क प्रदान किया जाता हैं। सिविल सर्जन रांची के अनुसार ये सुविधाएं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने बताया, बच्चों के लिए समर्पित इनडोर खेल का मैदान भी विकसित किया गया है। यह इनडोर प्ले कॉर्नर उन बच्चों के लिए एक सकारात्मक स्थान के रूप में कार्य करता है जो रक्त विकारों और अन्य बीमारियों के इलाज हेतु सदर अस्पताल आते हैं। वर्तमान में केंद्र 100 बेड की क्षमता के साथ सफलतापूर्वक चल रहा है। सरकार राज्यवासियों को विश्व स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कड़ियां जोड़ रही है।

    *बाल रोगियों के लिए अनुकूल वातावरण*

    डे-केयर सेंटर का प्राथमिक उद्देश्य रक्त विकार से जुड़े रोगों से पीड़ित बच्चों को उचित उपचार प्रदान करना है। केंद्र में बच्चों के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के उपाय किए गए हैं। बच्चों के लिए आरामदायक कमरे, दीवारों पर सुंदर पेंटिंग, लुभावने बाल-सुलभ वॉलपेपर और टेलीविजन लगाये गये हैं। बच्चों को पौष्टिक भोजन, अनुकूल कमरे के साथ-साथ चाइल्ड-फ्रेंडली नर्स और डॉक्टर युनिट में प्रतिनियुक्त किये गए हैं। युनिट में प्रतिनियुक्त नर्सों को चाइल्ड-केयर का आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। ये सभी रक्त विकार से पीड़ित बच्चों के लिए उनके अनुरूप माहौल बनाने में मदद करते हैं। उपचार के लिए केंद्र में आने वाले रोगियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना भी दिया जाता है। केंद्र गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही झारखण्ड की आबादी के लिए जीवन रेखा के रूप में कार्य कर रहा है। केंद्र प्रबंधक बताते हैं कि यहां इलाज के लिए राज्य भर से मरीज तो आते ही हैं, इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से भी मरीज आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकालुपाहड़ी गाँव में 9 दिवसीय श्री राम कथा यज्ञ का आयोजन
    Next Article गरीबों को गर्मी के दिनों में ठंडे पानी से प्यास बुझाने के लिए कुम्हारों ने देसी फ्रिज का कर रहे है निर्माण

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.