रांची| मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार द्वारा जल्दी ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा । इस सिलसिले में नियमावली को तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है ।उन्होंने यह भी कहा कि नियमावली से ज्यादा से ज्यादा पारा शिक्षकों को लाभ मिले , इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा । इस मौके पर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर ज्ञापन सौंपा । उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पौधा और शिबू सोरेन पर लिखित एक पुस्तक भी सप्रेम भेंट की । इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का और प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।
शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है :मुख्यमंत्री
Previous Articleगुजरात मे निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता , नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा: राजेश शुक्ल
Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

