Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चों व युवाओं के भविष्य संवारने में पुस्तकालय निभाएगा अहम भूमिका:उप विकास आयुक्त
    Breaking News झारखंड

    बच्चों व युवाओं के भविष्य संवारने में पुस्तकालय निभाएगा अहम भूमिका:उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बच्चों व युवाओं के भविष्य संवारने में पुस्तकालय निभाएगा अहम भूमिका:-उप विकास आयुक्त

    जामताड़ा: मंगलवार को जामताड़ा जिला अंतर्गत 04 प्रखंडों के 12 पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारम्भ जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।
    जिसमें करमाटांड प्रखंड अंतर्गत बरमुण्डी,बरादाहा एवं करमाटांड में उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा शुभारंभ किया गया। कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर, गड़जोड़ी एवं गायपाथर में अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार द्वारा शुभारंभ किया गया।नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बोड़वा, रूपडीह पंचायत के मौजपुर एवं शहरपुर पंचायत के मंझलाडीह में निदेशक,लेखा प्रशासन व स्वनियोजन,डीआरडीए श्री रामवृक्ष महतो द्वारा किया गया।कुण्डहित प्रखंड के अम्बा एवं फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत तिलाकी पं0 अंतर्गत खामारबाद में अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय ने शुभारंभ किया।
    वहीं करमाटांड प्रखंड के तेतुलबंधा में जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमति अंजना दास ने शुभारंभ किया।
    करमाटांड में पुस्तकालय शुभारम्भ के उपरांत उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि यह आपकी संपत्ति है। छात्रों से कहा कि आपलोगों के लिए घर बैठे पढ़ाई की सभी व्यवस्था की गई है। इसके बारे में विस्तृत प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ ले सकें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे लोग यहां आकर इन किताबों से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसे आप पढ़ सकते हैं, लेकिन घर नहीं ले जा सकते हैं।
    उन्होंने बच्चों से कहा कि इंग्लिश पेपर पढ़िए एवं उसके स्टोरिओं से जानकारी हासिल करें। साथ ही अपने लिए एक डायरी बना लें। जिसमें मुख्य बिंदुओं को नोट करते रहें। इससे आपको आगे की पढ़ाई में सहायता मिलेगी।
    बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप इन सब बातों पर ध्यान रखेंगे तो आप खुद को इतने कॉन्फिडेंस में पाएंगे कि आप कहीं पर किसी भी चीज में खुद को असहाय महसूस नहीं करेंगे। उन्होंने बच्चों को पुस्तकालय केंद्र में सारी किताबें होने की बात कही। पुस्तकालय में प्रतियोगिता दर्पण समेत कई पुस्तकें उपलब्ध है। उन्होंने लाइब्रेरियन को पुस्तकालय भवन में उपलब्ध किताबों के लिए डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिया ताकि छात्रों को यह पता चल सके कि यहां कौन सी और कितनी किताबें उपलब्ध है।
    अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार ने कुण्डहित में सामुदायिक पुस्तकालय शुभारम्भ के दौरान सभी को शुभकामनाएं दीं।पुस्तकालय का लाभ सुदूरवर्ती व्यक्ति छात्र को मिले इसके लिए उपायुक्त महोदय के द्वारा यह पहल की गई है। यह सराहनीय ही नहीं बल्कि आने वाले समय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस पुस्तकालय में बच्चे अपने मन अनुसार साहित्य इतिहासकार जीवनी लेखनी कहानीकार ऐसे महापुरुषों के जीवनी को जानेंगे जो छात्र-छात्राओं एवं बुद्धिजीवी वर्गों के मानस पटल पर एक सचित्र वर्णन अंकित होगानिदेशक डीआरडीए श्री रामवृक्ष महतो ने कहा कि छात्र के जीवन में पुस्तक का गहरा संबंध होता है। पुस्तकालय के माध्यम से पढाई छोड़ चुके छात्रों को भी जुड़ने को प्रेरित किया। उन्हें फिर से पुस्तक के प्रति प्रेम व लगाव को बढ़ावा देने हेतु बच्चो को प्रेरित किया। एक अच्छे शिक्षक या छात्र वही हो सकते हैं जो नियमित पुस्तक अध्ययन करते हैं छात्रों को पुस्तक से दोस्ती करनी चाहिए। जीवन में पुस्तक ही अच्छे मार्ग पर ले जाती है। उन्होंने पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने को कहा।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमति अंजना दास ने भी पुस्तकालय उदघाटन के उपरांत उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं साथ ही उन्हें इसका सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी कुण्डहित श्री गिरीवर मिंज, नारायणपुर श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव, करमाटांड श्रीमति पल्लवी सिन्हा,अंचल अधिकारी सच्चिदानंद वर्मा एवं फतेहपुर श्री मुकेश बाउरी सहित सम्बन्धित पंचायतों के मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएँ आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा
    Next Article बागडेहरी पुलिस ने अवैध रूप से कोयला लदा 10 मोटरसाइकिल को किया जप्त, तीन व्यक्ति को भी किया गिरफ्तार

    Related Posts

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    August 10, 2026

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.