Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के कटिहार में ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार के कटिहार में ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कटिहार. बिहार के कटिहार में एनएच 31 पूर्णिया-कुरसेला सड़क मार्ग के समेली खैरा मोड़ के निकट रविवार की देर रात करीब 2 बजे बालू लदे ट्रक व ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए समेली पीएससी तथा कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना सोमवार की सुबह फैलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल और समेली पीएससी में जुट गई. पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

    हादसे में मरे लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है. रोते बिलखते परिजनों के चित्तकार से समेली पीएससी परिसर घंटों तक गुंजता रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया के एक शादी समारोह में बैंड पार्टी के 11 लोग शामिल हुए थे. शादी समारोह संपन्न कराने के बाद रविवार की देर रात करीब एक बजे ऑटो में सवार होकर सभी 11 लोग अपने घर कुरसेला वह अन्य जगहों के लिए चले थे. समेली खैरा मोड़ के पास कुरसेला की तरफ से तेज गति से आ रही बालू लदे ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी. जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए.
    हादसे में ऑटो में सवार बैंड पार्टी के 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया. रात होने की वजह से तुरंत सहायता भी घायलों को नहीं मिल पायी. काफी देर तक घायल सड़क पर वह ऑटो में फंसे रहे. बाद में घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने पोठिया ओपी पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ.
    सभी घायलों को सबसे पहले समेली पीएससी इलाज के लिए भेजा गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे में मरे व घायलों के परिजन वहां जुट गए. उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. हादसे के शिकार लोग गरीब परिवार से हैं.
    दुर्घटना में तीन लोग कुरसेला थाना क्षेत्र के बसुहारा गांव के निवासी की मौत हुई हैं. एक फलका थाना क्षेत्र के भंगहा निवासी तथा एक पूर्णिया निवासी हैं. सुशील राम (30) बसुहार मजदिया, अर्जुन राम (50) बसुहार मजदिया, किशोर पासवान (45) मजदिया कुरसेला के निवासी हैं. वही धर्मेन्द्र कुमार मंडल छड़ाटोली कोशकीपुर पूर्णिया, छोटेलाल राम(40) भंगहा फलका थाना कटिहार के निवासी की मौत हुई है.
    घायलों में सियाराम मंडल (40) कुरसेला बस्ती, श्रीराम (40), संतोष कुमार (35) बसुहार मजदिया, मिठू कुमार(17) बसुहार मजदिया, चिंटू कुमार (16) बसुहार मजदिया, श्रीमोची (60) बसुहार मजदिया शामिल हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना का असर: अब 2021 की जगह 2022 में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण
    Next Article जमशेदपुरःसाकची गोल चक्कर पर श्रम कानून निरस्त करने के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे केंद्रीय ट्रेड यूनियन के सदस्य

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.