मनरेगा के बागवानी योजना के पौधों को असमाजिक तत्वों ने किया नष्ट ,बीडीओ ने किए जाँच
नारायणपुर(जामताड़ा ):
ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मनरेगा के तहत संचालित बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना पर अब कुछ असामाजिक तत्वों की बुरी नजऱ लगनी सुरु हो गई है |ताज़ा मामला नारायणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव की है जहाँ लाभुक आंनदी यादव के 112 पौधों वाली आम बागवानी में लगे लगभग 30 से अधिक की संख्या में हरे भरे पौधों को मंगलवार रात्रि को अज्ञात असमाजिक तत्वों ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया |लाभुक ने इसकी सूचना सर्वप्रथम प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी को दिए |उसके बाद मामला प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के पास पहुँची |मामले की गंभीरता को समझते हुए बीडीओ श्री महेश्वरी प्रसाद यादव ,बीपीओ विधुत मुर्मू स्थल पर पहुँचे एवं निरीक्षण किए |आम के पौधों को नष्ट हुवा देख बीडीओ ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बागवानी योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है |इसका लाभ लाभुक के साथ आसपास के लोगों को भी मिलेगा |किसी भी जनकल्याणकारी योजना का इस प्रकार नष्ट किया जाना बहुत ही दुःखद है |वहीँ मौके से बीडीओ से बीडीओ श्री यादव ने कहा कि लाभुक ने इस विषय मे लिखित शिकायत दिए है |नारायणपुर थाना प्रभारी को ऐसे असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही करने को कहा गया है |वहीँ बीडीओ श्री यादव ने लाभुकों से कहा कि बागवानी योजना का निरंतर निगरानी करते रहे |बीडीओ ने लाभुक को मजबूत घेरान की व्यवस्था कर नष्ठ किए गए पौधों के स्थान पर पौधें लगाने के निर्देश दिए |मौके पर बीपीओ विधुत मुर्मू,संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव समेत अन्य मौजूद थे |

