Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईरानी सेना ने किया नई मिसाइल का सफल परीक्षण, टेंशन में आ सकते हैं अमेरिका-इजराइल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ईरानी सेना ने किया नई मिसाइल का सफल परीक्षण, टेंशन में आ सकते हैं अमेरिका-इजराइल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेहरान. अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे तनाव के बीच ईरान की सेना ने एक नई मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया है. यह मिसाइल 300 किमी तक मार करने में सक्षम है. आर्म्‍ड ग्राउंड फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल किओमार्स हैदरी ने कहा कि इस मिसाइल को ईरान ने स्‍वदेशी तकनीक से बनाया है. इस टेस्टिंग में म‍िसाइल की क्षमता का परीक्षण किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा.

    हैदरी ने कहा कि यह मिसाइल किसी भी मौसम में अपने लक्ष्‍य को भेदने में पूरी तरह से सक्षम है. इससे पहले ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा था कि हमारे देश की प्रतिरोधक क्षमता स्‍वदेशी मिसाइलों पर आधारित है. उन्‍होंने कहा कि आज ईरान मिसाइलें बहुत सटीक मार करने वाली और विस्‍फोटक क्षमता से लैस हैं. उन्‍होंने एक बार‍ फिर से दोहराया कि ईरान अपने वैज्ञानिक मोहसेन फखरीजादेह की हत्‍या का बदला लेगा.

    बता दें कि ईरान के चीफ न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह की हत्या ने देश को बुरी तरह हिला दिया है. यहां तक कि देश के सुप्रीम लीडर अयातोल्ला अल खमनेई के मिलिट्री अडवाइजर होसेन देहगान ने हत्या का बदला लेने की प्रतिज्ञा कर ली है. उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके दोषियों पर बिजली बनकर कहर बरपाया जाएगा. फखरीजादेह को पश्चिमी और इजरायली खुफिया एजेंसियां 2003 में बंद किए देश के परमाणु बम प्रोग्राम ‘अमाद’ का सीक्रेट लीडर मानती आई हैं. ईरान पर आरोप लगते रहते हैं कि वह इस प्रोग्राम को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहा है जबकि ईरान ने परमाणु ऊर्जा से हथियार बनाने के आरोप का खंडन किया है. उसका कहना है कि वह परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश के सीधी जिले में 60 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 4 के शव मिले, कई डूबे, रेस्क्यू जारी, अफरातफरी
    Next Article डॉक्टर ए के लाल ने छोटा गोविंदपुर में सितारा मेडिको का किया उद्घाटन

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.